फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं पहन पाएगा जर्सी नंबर 10, BCCI ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 29 Nov 2017 01:02 PM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर - फोटो : File
विज्ञापन
बीसीसीआई ने अनौपचारिक तौर पर 10 नंबर जर्सी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर कर दिया है। किसी भी क्रिकेट प्रेमी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि 10 नंबर की जर्सी वनडे और टी20 मैचों में कौन-सा भारतीय क्रिकेटर पहना करता था।  
विज्ञापन


आपको बता दें कि सचिन ने 10 नंबर की जर्सी अंतिम बार मार्च 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में पहना था। इसके बाद सचिन ने नवंबर 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 

सचिन के संन्यास के 5 साल तक इस जर्सी को किसी ने नहीं पहना लेकिन इसी साल अगस्त में 10 नंबर की जर्सी को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो वनडे में पहना था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और बीसीसीआई को ट्विटर पर सचिन के फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


ये भी पढे़ंः सचिन तेंदुलकर के बेटे ने की घातक गेंदबाजी, इस टीम के बल्लेबाजों पर बरपाया कहर

शार्दुल ने इस आलोचना का जवाब देते हुए कहा था कि मेरा डेट ऑफ बर्थ 16/10/1991 है और इसका कुल योग 28 बनता है और 8+2=10 होता है इसलिए मैंने 10 नंबर की जर्सी पहनी थी। 
विज्ञापन


हालांकि बीसीसीआई से पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने सचिन के सम्मान में पहले ही इस 10 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें