फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना ने पकड़ी ली है जिद, कहा- चयनकर्ताओं को खिलाना तो पड़ेगा ही

Wed, 29 Nov 2017 11:23 AM IST
amarujala.com-presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : getty
विज्ञापन
टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन इस बल्लेबाज ने टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। रैना को उम्मीद है कि उनका चयन टी20 टीम में जरूर होगा। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चयनकर्ता श्रीलंका के साथ होने वाले टी20 मैचों में उनको टीम में जगह देने के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। 
विज्ञापन


हालांकि रैना ने रणजी ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से रैना को उम्मीद है कि चयनकर्ता उनके नाम पर जरूर चर्चा करेंगे। रैना ने एक इंटरव्यू के दौरान माना है कि टीम इंडिया में वापसी के लिए किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन बहुत ही स्ट्रांग होना चाहिए।  

रैना ने कहा है कि टीम इंडिया में मुझे अपनी वापसी का जुनून युवराज सिंह और आशीष नेहरा को देखकर मिला है। उन्होंने कहा कि अगर आप किसी भी स्टेज पर अच्छा करते हैं तो चयनकर्ता आपको ज्यादा दिनों तक इग्नोर नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः सुरेश रैना का खुलासा, एमएस धोनी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को स्लेज करने के लिए कहा था

रैना ने कहा कि जिस हालत में युवराज ने टीम में वापसी की और फिर नेहरा 38 साल की उम्र तक खेले ये सभी चीजें मुझे प्रभावित करती हैं। मुझे आज नहीं खिलाते हैं तो परसो खिलाएंगे, परसो नहीं तो उसके बाद नरसो खिलाएंगे, 10 दिन बाद नहीं तो 10 महीने बाद...खिलाना तो पडे़गा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें