पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने इस महान बल्लेबाज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30 साल पूरे करने की कामना की है।
बकौल कपिल, ‘बहुत अच्छा है, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 साल पूरे कर लिए हैं। वह अच्छा खेल रहे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खेल सकते हैं। वह चाहें तो 30 साल भी पूरे कर सकते हैं।’
कपिल ने आईसीसी के दिन रात्रि टेस्ट क्रिकेट के फार्मूले पर आपत्ति व्यक्त की थी, लेकिन आज उन्होंने इस पर सीधा जवाब नहीं दिया और कहा जब बोर्ड का इस मामले पर फैसला लेने का समय आएगा, तब हम कुछ कह सकते हैं। कपिल ने कहा कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के संन्यास से टीम इंडिया के टेस्ट प्रारूप प्रदर्शन में कोई बाधा नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि जब सुनील गावस्कर ने संन्यास की घोषणा की थी तो लोगों ने सोचा था कि हमारी टीम अच्छा नहीं कर पाएगी। हालांकि युवाओं ने अच्छा किया और धीरे-धीरे हम अच्छा करते रहे। कपिल ने कहा कि अब कोहली और पुजारा जैसे खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। कपिल एक कार्यक्रम के दौरान गुवाहाटी में हैं।