फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा: डीविलियर्स

Mon, 19 Nov 2012 12:07 AM IST
एडिलेड/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर एबी डीविलियर्स का कहना है कि उनकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा हुए पहले टेस्ट से सबक सीखा है और एडिलेड टेस्ट में उनकी निगाहें अपने स्टार गेंदबाजों पर टिकी हैं।
विज्ञापन


ब्रिसबेन में सीरीज के पहले टेस्ट में पहली पारी में 115 रन से पिछड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम दिन काफी दबाव में खेलते हुए 68 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाए थे।

बकौल डीविलियर्स, ‘गेंदबाज अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं और उन्हें पता है कि यह कैसे करना है। हमें मौके मिले लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा पाए। कई बार गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और कई अन्य मौके भी मिले लेकिन यह हमारे पक्ष में नहीं गए।’
विज्ञापन


डीविलियर्स को इस बात का मलाल है कि पहली पारी में 40 रन पर आस्ट्रेलिया के तीन विकेट चटकाने के बावजूद उनके गेंदबाज मेजबान टीम की पारी को नहीं समेट सके, जिसने पांच विकेट पर 565 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें