पंत के दीवाने हुए दिग्गज
ऋषभ पंत की यह पारी देखने के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उनके दीवाने हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर ईयान बिशप और इरफान पठान जैसे खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की है। सुरेश रैना और राशिद खान ने भी पंत की पारी की सराहना की है।
सचिन ने लिखा कि बहुत बढ़िया पंत आपकी पारी शानदार थी। इसके साथ ही उन्होंने जडेजा की तारीफ में कहा कि उन्होंने भी बढ़िया पारी खेली। अच्छे तरीके से पंत को स्ट्राइक दी और कुछ बेहतरीन शॉट खेले।
हरभजन सिंह ने लिखा शानदार पारी और शतक वो भी ऐसे समय में जब टीम को इसकी जरूरत सबसे ज्यादा थी। इसे बनाए रखें।
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने लिखा कि शानदार पारी। इसके साथ ही उन्होंने आग वाला इमोजी शेयर किया।
सुरेश रैना ने अपने ट्वीट में कोई शब्द नहीं लिखा। उन्होंने पंत को टैग करते हुए दिल, भारत का झंडा और लाइक का इमोजी शेयर किया। पंत ने अपनी पारी के दौरान सबसे कम उम्र में छक्के लगाने के मामले में सचिन और रैना को पीछे छोड़ा है।
इरफान पठान ने लिखा कि टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का शानदार फॉर्म जारी है। किसी वजह से ही उन्हें सुपरस्टार कहा जाता है।
वेंकटेश प्रसाद ने लिखा कि ऋषभ पंत ने फिल्मों वाला मजा दिया। पलटवार करते हुए सबसे बेहतरीन पारियों में से एक। वो एक खास खिलाड़ी हैं।
इयान बिशप ने लिखा कि ऋषभ पंत ने अभूतपूर्व पारी खेली। शानदार! जडेजा के साथ बेहतरीन साझेदारी, इस बात को ध्यान में रखते हुए कि एक समय भारत 98 रन पर पांच विकेट गंवा चुका था।