फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर ने किए पुश-अप, पुलवामा शहीदों के परिवारों के लिए जुटाए 15 लाख रुपए

Sun, 24 Feb 2019 05:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हजारों धावकों के साथ आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नयी दिल्ली मैराथन में हिस्सा लिया और पुलवामा आंतकी हमलों के शहीदों के परिवारों के लिये 15 लाख रूपये जुटाए। 

विज्ञापन


जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चार रेस में प्रत्येक के शुरू होने से पहले तेंदुलकर ने ‘कीपमूविंग पुश-अप चैलेंज’ के अंतर्गत 10 पुश-अप किये और धावकों से इसमें उनके साथ जुड़ने का आग्रह किया। 

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘यहां से जो भी राशि मिलेगी, उसके किसी अच्छे कार्य के लिये दान में दिया जायेगा। इसे शहीदों के परिवारों को दिया जायेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि आप भावनाओं को समझते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप सभी हमारे साथ इस अभियान में साथ हैं। ’’ 
विज्ञापन


पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गयी थी। 

इन चार रेस -फुल मैराथन, हाफ मैराथन, टाइम्ड 10 किमी और पांच किमी स्वच्छ भारत रन- में हजारों धावकों ने हिस्सा लिया। 

तेंदुलकर ने इतने धावकों की भागीदारी पर कहा, ‘‘मैं इतने सारे बच्चों की भागीदारी देखकर खुश हूं। इतने सारे व्यस्कों को देखकर भयभीत नहीं होना और मैराथन में भाग लेना जिंदगी का बड़ा कदम होता है। आप अगली पीढ़ी हो जो हमारे देश की बागडोर संभालोगे। ’’ 
विज्ञापन


आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड दूत तेंदुलकर ने स्टेडियम से मैराथन को हरी झंडी दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें