फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में भी डूब रही है सचिन की नैया

Thu, 02 May 2013 12:27 AM IST
नई दिल्ली/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे सचिन तेंदुलकर का आईपीएल-6 में निराशाजनक प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सचिन का इस सत्र में 17.10 का औसत टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे खराब औसत है।
विज्ञापन


सचिन मौजूदा सत्र में दस मैचों में 17.10 के औसत से सिर्फ 171 रन बना पाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 54 रन है। टूर्नामेंट के इतिहास में सचिन का अब तक का यह सबसे खराब प्रदर्शन है।

24 अप्रैल को 40 साल के हो चुके सचिन ने 2008 में पहले संस्करण में सात मैचों में 31.33 के औसत से 188 रन बनाए थे। उन्होंने 2009 में दूसरे संस्करण में 13 मैचों में 33.09 के औसत से 364 रन बनाए।
विज्ञापन


सचिन ने 2010 में तीसरे संस्करण में 15 मैचों में 47.53 के औसत से 618 रन बनाए और सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चोटी पर रहे।

2011 में 16 मैचों में 42.53 के औसत से 553 रन बनाकर तीसरे स्थान पर रहे जबकि 2012 में पांचवें सत्र में उन्होंने 13 मैचों में 29.45 के औसत से 324 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें