माइकल का यह ट्वीट शेयर होने के बाद तो मानो ट्विटर पर जैसे कमेंट्स की बारिश हो गई हो। विराट और सचिन के प्रशंसक दोनों खिलाड़ियों की तुलना करते हुए आपस में भिड़ गए। कमेंट बॉक्स में कोई सचिन को बेहतर बताने लगा तो कोई विराट की तारीफ करने लगा।
इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'सचिन तेंदुलकर हमेशा से महान थे और महान रहेंगे उनकी जगह कोई दूसरा खिलाड़ी कभी नहीं ले सकता।' इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, '
विराट कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन वह खतरनाक गेंदबाजों के आगे घुटने टेक देते हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर दुनिया के किसी भी गेंदबाज का सामना करने से नहीं घबराते।'