फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के गुरु आचरेकर की राजकीय सम्मान के साथ नहीं हुई अंत्येष्टि, मंत्री ने मांगी माफी

Fri, 04 Jan 2019 08:20 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ramakant Achrekar
विज्ञापन

महाराष्ट्र के एक सीनियर मंत्री ने कहा कि सरकारी स्तर पर 'संवादहीनता' के कारण सचिन तेंदुलकर के पहले कोच रमाकांत आचरेकर की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


आवास मंत्री प्रकाश मेहता ने कहा कि आचरेकर को राजकीय सम्मान के साथ विदाई नहीं दिया जाना 'दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण' है। उन्होंने कहा, 'यह किसी की गलती और संवादहीनता के कारण हुआ। सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मैं माफी मांगता हूं। यह काफी दुखद है। मैं देखूंगा कि क्या हुआ था।'
 

विज्ञापन

मुंबई भाजपा के पूर्व प्रमुख मेहता ने कहा कि वह इस मसले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से बात करेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे सुबह ही मंत्रालय से संदेश मिला कि मुझे अंतिम संस्कार में शामिल होना है ।'

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमें प्रोटोकाल विभाग ने बताया नहीं था कि राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है। आम तौर पर आम प्रशासन विभाग इसके लिए फाइल भेजता है और मुख्यमंत्री मंजूरी देते हैं। इस मामले में एक फोन तक नहीं आया।'

प्रोटोकाल विभाग के प्रभारी जल संरक्षण मंत्री राम शिंदे ने कहा कि वह मुंबई से बाहर है। उन्होंने प्रेसट्रस्ट से कहा, 'आम तौर पर किसी को राजकीय सम्मान देने का फैसला सीएमओ करता है। अगर मैं होता तो इस मसले को रखता और यह सुनिश्चित करता कि आचरेकर सर की विदाई राजकीय सम्मान के साथ हो।'
विज्ञापन


इस साल फरवरी में श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किये जाने पर पैदा हुए विवाद के बाद आम प्रशासन विभाग ने कहा था कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि को मंजूरी देने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास है और मृतक को कोई राष्ट्रीय सम्मान या पद्म सम्मान मिला होने का इससे कोई सरोकार नहीं है । 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें