सचिन ने की थी अर्जुन और सानिया की सगाई की पुष्टि
हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई की खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी थी और सानिया चंदोक के साथ रिश्तों को लेकर सच्चाई बताई थी। दरअसल, ऐसी खबरें आई थी कि अर्जुन और सानिया की एक निजी कार्यक्रम में सगाई हो गई है। इस पर सचिन ने 'आस्क मी एनिथिंग' (मुझसे कुछ भी पूछो) सत्र के दौरान कहा, 'हां, ऐसा हुआ है और हम सभी उनके जीवन के नए अध्याय के लिए बहुत उत्साहित हैं।'