कोहली-बुमराह सहित अन्य खिलाड़ी भी हुए थे शामिल
सचिन से पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित भारतीय टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी विंबलडन में शिरकत की थी। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है और लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सचिन भी लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन मैच देखने पहुंचे थे और उन्होंने घंटी बजाकर पहले दिन के खेल की शुरुआत की थी।
विंबलडन ने सचिन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'लिटिल मास्टर ने सेंटर कोर्ट की शोभा बढ़ाई। विंबलडन में आपका स्वागत है। आपको देखकर अच्छा लगा।' सचिन ने भी फेडरर और ब्योर्न बोर्ग के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा, विंबलडन में स्ट्रॉबेरी और क्रीम से ज्यादा मीठा क्या हो सकता है? खुद को ग्रैंडस्लैम विजेताओं के बीच में पाना।