फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन का करारा जवाब, रणजी में लगाया ताबड़तोड़ शतक

Fri, 02 Nov 2012 07:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बोल्ड होने के लिए आलोचना के शिकार होते रहे सचिन तेंदुलकर ने रणजी मैच में शानदार शतक ठोक अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है। रेलवे के खिलाफ मुंबई की तरफ से खेलते हुए सचिन ने 136 गेंदों पर 137 रन ठोक यह बता दिया कि अभी उनके बल्ले में जंग नहीं लगी है। सचिन ने अपनी इस पारी में 21 चौके और 3 छक्के जड़े।
विज्ञापन


सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में अंतिम शतक जनवरी 2011 में द. अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में लगाया था। जबकि वनडे में अंतिम शतक मार्च 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में सचिन के लगातार बोल्ड होने के बाद आलोचक यह मानने लगे थे कि सचिन के दिन अब पूरे हो गए हैं।

इतिहास गवाह रहा है कि जब सचिन पर अंगुली उठी है, तब सचिन ने अपने बल्ले से जवाब दिया है। 15 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सचिन अपने इस फॉर्म को बरकरार रखते हुए आने वाले सीरीज में भी अपना जलवा दिखाएंगे। सचिन की इस पारी की बदौलत मुंबई की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बना लिए थे। सचिन के अलावा अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें