फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: जब शारजाह में उठा था सचिन का 'तूफान'

Wed, 24 Apr 2013 11:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शारजाह में 22 अप्रैल 1998 को तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रन की दिलकश पारी खेली थी, जिसे आज भी शारजाह में उठा सचिन का तूफान कहा जाता है।
विज्ञापन


इसके दो दिन बाद 24 अप्रैल को जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में आमने-सामने थी तो फिर से तेंदुलकर ने 134 रन की जोरदार पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया से दो दिन के अंदर हार का बदला चुकता हो गया और यह ऐसी हार थी जो ऑस्ट्रेलियाई टीम को लंबे समय तक कचोटती रही।

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट आज तक उस पारी को भूल नहीं पाए हैं। तेंदुलकर ने अपनी इस पारी में 131 गेंदें खेली और 12 चौके व तीन छक्के लगाए।

फाइनल देखने के लिए 24 हजार दर्शक काफी पहले स्टेडियम में जम गए थे। उनके हाथों में बड़े-बड़े बैनर थे, जिनमें तेंदुलकर को 25वें जन्मदिन की बधाई दी गई थी।
विज्ञापन


इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 272 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था लेकिन भारत ने तेंदुलकर के शतक की बदौलत 49 ओवर में चार विकेट पर 275 रन बनाकर खिताब जीता था।
विज्ञापन


सचिन को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के अलावा टूर्नामेंट में सर्वाधिक नौ छक्के और सबसे तेज अर्धशतक (44 गेंद) का पुरस्कार मिला था। मैन ऑफ द सीरीज के लिए उन्हें ओपेल एस्ट्रा कार मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें