फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन गेंदबाजों के सामने नहीं चला सचिन का बल्ला

Thu, 31 Oct 2013 08:09 AM IST
मोहम्मद रजी/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
‘द ग्रेट’ सचिन भले ही दुनिया के तमाम गेंदबाजों पर पहाड़ बनकर टूटे हों, सपने में आकर आस्ट्रेलिया के पूर्व महान गेंदबाज शेनवार्न को डराया हो, लेकिन यूपी के खिलाफ उनका जादू कम ही चला है।
विज्ञापन


रणजी मैचों में यूपी के खिलाफ सचिन तेंदुलकर का औसत टेस्ट मैचों में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका से भी कम है। घरेलू क्रिकेट में सचिन को आउट करने के मामले में भी उत्तर प्रदेश के गेंदबाज दूसरे तमाम प्रदेशों से आगे हैं। पूर्व रणजी खिलाड़ी और इलाहाबाद की शान रह चुके उबैद कमाल ‘मास्टर ब्लास्टर’ को दो बार आउट कर चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के अपने क्रिकेट कैरियर में यूपी के खिलाफ कुल तीन रणजी मैच खेले हैं। 1989 में पहली बार वह यूपी के गेंदबाजों के सामने थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित क्वार्टर फाइनल मैच में ‘मास्टर ब्लास्टर’ पूर्व टेस्ट खिलाड़ी कानुपर के गोपाल शर्मा की फिरकी में फंस गए थे।
विज्ञापन


गोपाल ने उन्हें दोनों इंनिंग में आउटकर पवेलियन की राह दिखाई थी। इसी तरह 1994 में वेस्ट और नार्थ जोन के बीच हुए मैच में सचिन इलाहाबाद के उबैद कमाल की तीसरी ही गेंद पर आउट हो गए थे। उबैद ने इसी साल दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में आयोजित आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता में भी सचिन को आउट किया था।

हालांकि सचिन ने इस मैच में शतक लगाए थे, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके थे। कभी टीम इंडिया के सशक्त दावेदार रह चुके उबैद कहते हैं कि आउट होने के बाद सचिन ने उनके पास आकर ‘वेल बोल्ड’ कहा था। यह उनके लिए एक एवार्ड जैसा ही है, जो सचिन से मिला।

पूर्व रणजी खिलाड़ी और मौजूदा यूपी टीम के मैनेजर इलाहाबाद के आशीष विस्टन जैदी कहते हैं कि वह सचिन को भले ही आउट न कर पाएं हो, लेकिन सचिन जैसे महान बल्लेबाज को विकेट पर कुछ देर के लिए बांधे रखना ही किसी कमाल से कम नहीं है।

सौरभ, भुवनेश्वर भी कर चुके हैं आउट
टीम इंडिया में जगह बनाने के बाद मेरठ के भुवनेश्वर को भले ही अब सचिन को बॉल करने का मौका न मिला हो, लेकिन 2009 में हैदराबाद में आयोजित रणजी का फाइनल मुकाबला उनके लिए यादगार है।

कैरियर में पहली बार मुंबई के खिलाफ मैच खेल रहे भुवनेश्वर ने सचिन को अपने चौथे ओवर में ही आउट कर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी।

खेल विभाग के पूर्व निदेशक आनंद शुकला के बेटे और पूर्व रणजी खिलाड़ी सौरभ शुक्ला 1995 में वानखड़े में हुए रणजी सेमीफाइनल मैच में सचिन को आउट कर चुके हैं। इस मैच की दूसरी इनिंग में सचिन को आउट करने का रिकार्ड पीयूष चावला के नाम भी है।
विज्ञापन


यूपी के खिलाफ सचिन ने कितने औसत से बनाए रन-
मैच---------तीन
इनिंग--------छह
औसत-------39
कुल रन------195
शतक--------एक
अर्धशतक-----एक
आउट-------पांच बार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें