ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट वर्ल्ड कप का खुमार पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है। पूरी दुनिया की नजर क्रिकेट के इस महाकुंभ पर है। ऐसे में क्रिकेट के दो महान दिग्गज इस पल को कैसे मिस कर सकते थे।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज क्रिकेट की शान ब्रायन लारा दोनो इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में है। दोनों क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों का लुत्फ उठा रहे है।
ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ये दोनों महान क्रिकेटर यहां एक-दूसरे से मिले। जब आपस में मिले तो उन्होंने इसका पूरा लुत्फ उठाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 55 हजार से अधिक रन बनाने वाले ये दोनों बल्लेबाज तेंदुलकर और लारा दोनों एक साथ फोटो भी खिंचाई।
फोटो मंगलवार को फेसबुक पर डाली गई जिसे 18 घंटे में 7 लाख 22 हजार से अधिक लाइक मिले और करीब 10 हजार शेयर हुई है। सचिन ने अपने फेसबुक वॉल पर फोटो का कैप्श्ान दिया है, "ऑस्ट्रेलिया में ब्रायन लारा से मिलना सुखद रहा।"
(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = "//connect.facebook.net/en_US/all.js#xfbml=1"; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));Post by Sachin Tendulkar.