फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में बेटे संग खेलेंगे सचिन? ये 5 कारण

Tue, 09 Apr 2013 01:14 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के अगले सत्र में सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन के साथ क्रिकेट खेलते दिख सकते हैं। इस संभावना के सच होने के पीछे पूरे पांच कारण इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


सचिन लेते हैं बेटे की क्लास
सचिन तेंदुलकर पिछले कुछ समय से अभ्यास कैंप में अर्जुन को ट्रेनिंग देते दिखते हैं। हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड सीरीज के दौरान टीम इंडिया के अभ्यास कैंप में अर्जुन अभ्यास करते दिखे थे।

इन दिनों मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में सचिन खुद से अर्जुन को शॉट खेलने की बारीकियां सिखाते दिख रहे हैं।

आईपीएल में एंट्री है आसान
आईपीएल में कई पूर्व क्रिकेटरों और नेता के बेटे आसानी से जगह पा चुके हैं। पूर्व क्रिकेटर श्रीकांत के बेटे अनिरुद्ध श्रीकांत और रोजर बिन्नी के लाडले स्टुअर्ट बिन्नी इन दिनों आईपीएल टीमों में शामिल हैं।
विज्ञापन


सुनील गावस्कर के सुपुत्र रोहन गावस्कर और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी आईपीएल की टीमों मे रह चुके हैं। खास बात यह है कि इन क्रिकेटरों के नाम खास उपलब्धि दर्ज नहीं हैं।

ऐसे में कहा जा सकता है कि सचिन के बेटे अर्जुन भी अगले सत्र में आईपीएल की किसी टीम का हिस्सा बन सकते हैं। वैसे भी अर्जुन मुंबई की अंडर-14 टीम का हिस्सा बन चुके हैं।

टीम इंडिया की डगर है कठिन
अर्जुन तेंदुलकर अभी 15 साल के भी नहीं हैं साथ ही हाल के दिनों में उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है।

इस कारण अर्जुन 3-4 साल बाद ही भारतीय टीम का हिस्सा बनने के दावेदार हो सकते हैं। वो भी तब जब अर्जुन घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करें।

वहीं ऐसी कम ही संभावना है कि 39 वर्षीय सचिन अगले 3-4 साल अंतरराष्ट्रीय खेलेंगे।

ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि सचिन अपने बेटे के साथ खेलने की इच्छा आईपीएल से पूरी कर सकते हैं।

चंद्रपाल की राह चल सकते हैं सचिन
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपाल ने बेटे के साथ खेलने की हसरत एक क्लब मैच में पूरी की है।

पिछले साल सितंबर में हुए इस मैच में शिवनारायण चंद्रपाल ने बेटे तेगनारायण के साथ क्लब मैच में शतकीय साझेदारी की थी।

शायद इसी तर्ज पर सचिन अर्जुन के साथ आईपीएल के सहारे बेटे के साथ खेलने की इच्छा को पूरी कर सकते हैं।

प्रशंसकों की मांग
करोड़ों दिलों की धड़कन सचिन तेंदुलकर विज्ञापन की दुनिया के भी शंहशाह माने जाते हैं। साथ बड़ी संख्या में प्रशंसक सचिन और अर्जुन तेंदुलकर को इक्ट्ठे खेलने की हसरत रखते हैं।
विज्ञापन


प्रशंसकों की इसी हसरत को भुनाने के लिए आईपीएल से जुड़े प्रायोजक सचिन और अर्जुन की जोड़ी को एक साथ मैदान पर उतरवाने का प्रयास कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें