भारत और इंग्लैंड के बीच यहां 19 जनवरी को खेले जाने वाले तीसरे वन-डे मैच को देखने के लिए सचिन तेंदुलकर को आमंत्रित किया गया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने इसकी जानकारी दी और कहा कि संघ ने तेंदुलकर के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को भी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह और मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है। सुनील गावस्कर, कपिल देव के अलावा कई पूर्व क्रिकेटरों से भी मैच के दौरान मौजूद रहने का अनुरोध किया गया है।