फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सचिन महान हैं पर इससे मैच खास नहीं हो जाता'

Fri, 20 Sep 2013 12:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुलकर के लिए चैंपियंस लीग आखिरी टी-20 टूर्नामेंट है लेकिन राहुल द्रविड़ के अनुसार इससे कोई मैच खास नहीं बनता।
विज्ञापन


शनिवार को चैंपियंस लीग के शुरुआती मुकाबले में आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होना है।

रॉयल्स के कप्तान द्रविड़ ने कहा, "हां, सचिन महान खिलाड़ी हैं। हमने एक-दूसरे के खिलाफ खेले हैं और उससे भी अधिक एक ही टीम में रहे हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे यह मैच महत्वपूर्ण हो जाता है।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह एक चुनौती होगी लेकिन इस मैच को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के रूप में ही देखा जाए। मैं चाहता हूं कि हम दोनों सेमीफाइनल के दौरान भी एक-दूसरे के सामने हों।"
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-20 खेलना जारी रखेंगे द्रविड़
द्रविड़ से जब पूछा गया कि क्या चैंपियंस लीग उनका भी आखिरी टी-20 टूर्नामेंट है तो पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "अगर आप मुझसे यह जानना चाहता हैं कि यह मेरा आखिरी टी-20 टूर्नामेंट है तो मैं कहना चाहूंगा कि इस बारे में मैंने अभी सोचा नहीं है। फिलहाल मैं केवल इस टूर्नामेंट पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें