फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन बोले, ज्यादा अभ्यास न करे टीम इंडिया

Tue, 24 Feb 2015 11:42 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वक्त टीम इंडिया के सितारे अच्छे चल रहे है। भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपने शुरू के दोनों मैच जीत चुकी है। पहले पाकिस्तान और पिर इतिहास बदलते हुए दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से हराकर टीम इंडिया फॉर्म में आ चुकी है।
विज्ञापन


इस वक्त जब भारतीय टीम के लिए सब कुछ अच्छा चल रहा है। ऐसे में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि अतिरिक्त अभ्यास के चक्कर में ज्यादा भार न ले।

गौरतलब है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी यह बात पहले से कहते आ रहे है। इस बार मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी इस बात का समर्थन करते हुए कहा, "हमें अभ्यास और ब्रेक के बीच एक संतुलन कायम करना होगा जो महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। अपने आपको तरोताजा रखना भी जरूरी है।"
विज्ञापन


मीडिया को यहां जारी एक ऑडियो में सचिन ने कहा कि अगर कोई अच्छा नहीं खेल पा रहा है तो उसे जाकर यथा संभव अभ्यास करना चाहिए लेकिन अगर सब ठीक है तो ऊर्जा बचाकर रखो।

तेंदुलकर का मानना है कि टी-20 के आने और क्षेत्ररक्षण पाबंदी के नए नियमों के चलते अब नौ रन प्रति ओवर की रनरेट भी हासिल की जा सकती है।

उन्होंने कहा, "अस्सी और नब्बे के दशक में आपने कितनी बार बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों पर रिवर्स स्वीप लगाते देखा होगा। सर्किल के बाहर अब एक खिलाड़ी कम होने से गेंदबाजों की भी मुश्किलें बढ़ी हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें