फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA W vs ENG W: इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीता महिला विश्व कप मुकाबला, दक्षिण अफ्रीका की टीम 69 पर हुई थी ऑलआउट

Fri, 03 Oct 2025 06:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.1 ओवर में 73 रन बनाकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड - फोटो : @englandcricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराकर महिला वनडे विश्व कप में शानदार जीत के साथ आगाज किया। शुक्रवार को गुवाहाटी में खेले गए चौथे विश्व कप मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम महज 69 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.1 ओवर में 73 रन बनाकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका का खराब प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन इस मैच में निराशाजनक रहा। उनके लिए सिनालो जाफ्ता ने सर्वाधिक 22 रन बनाए जबकि 10 अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। वहीं, इंग्लैंड के लिए लिंसी स्मिथ ने तीन विकेट लिए जबकि सिवर-ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा लॉरेन बेल को एक विकेट मिला। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20.4 ओवर में सिर्फ 69 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। वनडे में यह उनका तीसरा सबसे छोटा स्कोर है, जब दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑलआउट हुई है। 

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का वनडे में ऑलआउट होने पर न्यूनतम स्कोर

स्कोर विपक्षी टीम जगह साल/टूर्नामेंट
51 न्यूजीलैंड  बौरल  2009 विश्व कप
63 पाकिस्तान  पोचफस्ट्रूम 2019
69 इंग्लैंड  गुवाहाटी 2025 विश्व कप
75 बांग्लादेश  मीरपुर 2012
77 इंग्लैंड  कटक 2013 विश्व कप
विज्ञापन

इंग्लैंड ने 215 गेंदों के शेष रहते जीता मुकाबला
इंग्लैंड ने 14.1 ओवर में 70 रनों के मामूली लक्ष्य को हासिल कर लिया। टैमी ब्यूमोंट और एमी जोन्स की सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार जीत दिलाई। दोनों क्रमश: 21 और 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें