फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs ZIM Test: डेब्यू टेस्ट में चमके द. अफ्रीका के प्रिटोरियस, 150 रन बनाने वाले सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर बने

Sat, 28 Jun 2025 11:12 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुलावायो

सार

प्रिटोरियस ने 19 साल 93 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए अपने पहले टेस्ट में 153 रन बनाए। वह पाकिस्तान के जावेद मियांदाद से 26 दिन छोटे हैं जिन्होंने 1976 में लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन बनाए थे। प्रिटोरियस टेस्ट इतिहास में डेब्यू में शतक बनाने वाले पांचवें सबसे युवा और दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
लुआन-ड्रे प्रिटोरियस-कॉर्बिन बॉश - फोटो : @ProteasMenCSA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र की विजेता दक्षिण अफ्रीका की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है। बुलावयो दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के लिए लुआन-ड्रे प्रिटोरियस शनिवार को डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर के पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

प्रिटोरियस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
प्रिटोरियस ने 19 साल 93 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए अपने पहले टेस्ट में 153 रन बनाए। वह पाकिस्तान के जावेद मियांदाद से 26 दिन छोटे हैं जिन्होंने 1976 में लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 163 रन बनाए थे। प्रिटोरियस टेस्ट इतिहास में डेब्यू में शतक बनाने वाले पांचवें सबसे युवा और दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा खिलाड़ी बने। अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे कॉर्बिन बॉश ने भी शतक जड़ा, उन्होंने दिन की अंतिम तीसरी गेंद पर शतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक नौ विकेट पर 418 रन बना लिए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें