फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs PAK: द. अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, शाहीन को टेस्ट टीम में जगह नहीं, बाबर-नसीम की वापसी

Wed, 04 Dec 2024 05:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत अगले मंगलवार से होगी जिसमें सबसे पहले तीन टी20, फिर इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और फिर सेंचुरियन और केपटाउन में दो टेस्ट मैच होंगे।
विज्ञापन
बाबर, शाहीन, नसीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मुकाबलों के लिए तीन साल बाद पाक टीम में वापसी हुई है, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी दौरे पर सिर्फ सीमित ओवरों के मुकाबलों में खेलेंगे। उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा बाबर आजम और नसीम शाह की भी टीम में वापसी हुई है। शाहीन, नसीम और बाबर को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दो मुकाबलों के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। 
विज्ञापन

मोहम्मद अब्बास - फोटो : Twitter
अब्बास ने पाकिस्तान के लिए 25 टेस्ट में 90 विकेट चटकाए हैं, लेकिन 2021 में जमैका टेस्ट के बाद वह पाकिस्तान के लिए लाल गेंद के प्रारूप में नहीं खेले हैं। चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने बताया कि अफरीदी को चैंपियन्स ट्रॉफी के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रखने के लिए टेस्ट टीम शामिल नहीं किया गया।

इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो घरेलू टेस्ट से बाहर रहे नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और बाएं हाथ के मीर हमजा के साथ तेज गेंदबाजी विभाग में जिम्मेदारी संभालेंगे। पाकिस्तान के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत अगले मंगलवार से होगी जिसमें सबसे पहले तीन टी20, फिर इतने ही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और फिर सेंचुरियन और केपटाउन में दो टेस्ट मैच होंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
टीम इस प्रकार है:

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, हसीबुल्लाह खान, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, नोमान अली, साईम अयूब और सलमान अली आगा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस राऊफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, साईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मुकीम, तैयब ताहिर और उस्मान खान।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस राऊफ, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, इरफान खान, ओमेर बिन यूसुफ, साईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मुकीम, तैयब ताहिर और उस्मान खान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें