फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पारी से हराया

Sat, 05 Jan 2013 12:41 AM IST
केप टाउन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को पारी और 27 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड की ओर डीन ब्राउनली ने कैरियर का पहला शतक (109) जरूर लगाया लेकिन वह टीम को मैच के तीसरे ही दिन हार से नहीं बचा सके। पहली पारी में न्यूजीलैंड को महज 45 रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी आठ विकेट पर 347 रन बनाकर घोषित कर दी थी। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 275 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


दूसरी पारी में हालांकि पांच विकेट पर 229 रन बनाकर न्यूजीलैंड एक समय पारी की हार को टालते दिख रहा था लेकिन मात्र 46 रन और जोड़कर पूरी टीम पेवेलियन लौट गई। ब्राउनली के अलावा कप्तान ब्रैंडन मैककुलम ने 51, बी.जे वाटलिंग ने 42 और जेम्स फ्रैंकलिन ने 22 रन बनाए। पांच विकेट लेकर पहली पारी में न्यूजीलैंड की पारी को तहस नहस करने वाले ‘मैन आफ द मैच’ बने वेरनॉन फिलेंडर ने दूसरी पारी में भी दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को पारी से हार के लिए मजबूर किया। डेल स्टेन ने तीन जबकि जाक कालिस ने भी दो विकेट लिए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें