फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली टीम का ऐलान

Sat, 05 Jan 2013 12:37 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ आठ जनवरी को यहां फिरोजशाह कोटला में होने वाले सीमित ओवरों के अभ्यास मैच में शिखर धवन दिल्ली टीम की अगुवाई करेंगे। इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांच वन-डे मैचों की सीरीज से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी। उसका पहला मैच छह जनवरी को पालम ग्राउंड पर भारत ‘ए’ और दूसरा मैच आठ जनवरी को दिल्ली की टीम से होगा।
विज्ञापन


दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की रणजी ट्राफी चयन समिति की शुक्रवार को यहां बैठक हुई, जिसमें इस मैच के लिए टीम का चयन किया गया। युवा पेसर परविंदर अवाना और अनुभवी आशीष नेहरा को भी टीम में रखा गया है। दिल्ली की टीम सात जनवरी को अभ्यास करेगी।

टीम: शिखर धवन (कप्तान), उन्मुक्त चंद, मिथुन मन्हास, रजत भाटिया, वैभव रावल, पुनीत बिष्ट (विकेटकीपर), जागृति आनंद, सुमित नारवाल, पवन नेगी, वरुण सूद, परविंदर अवाना, आशीष नेहरा, प्रदीप सांगवान, ध्रुव शोरे और मिलिंद कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें