फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट बहाली के लिए श्रीसंत लेंगे बीसीसीआई की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में अदालत से मिली राहत के बाद तेज गेंदबाज एस श्रीसंत अब बीसीसीआई से संपर्क कर अपने ऊपर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाने का आग्रह करेंगे। गत रविवार को दिल्ली की एक अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में श्रीसंत, अजित चंदीला और अंकित चव्हाण को बरी कर दिया था।
विज्ञापन


श्रीसंत ने कहा कि मैं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर से मुलाकात का समय मांगूगा। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है कि मैं अपने ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए प्रार्थना-पत्र दे सकता हूं। मैं इन संकेतों को लेकर काफी आशावान हूं कि बोर्ड मेरे आग्रह पर विचार कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि, " मुझे लगता है कि बोर्ड की अगली बैठक में इस संबंध में मेरे पक्ष में फैसला आ सकता है। उन्होंने कहा कि एक समय तो मैं आत्महत्या करने की सोच रहा था लेकिन यह भगवान के प्रति मेरी आस्था और परिजनों का समर्थन है जिससे मैं संकटों से पार पा सका।"
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने आगे क्या कहा श्रीसंत ने

जब श्रीसंत से पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद है कि उनके पक्ष में फैसला होगा खासकर तब जब दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त नीरज कुमार बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के मुख्य सलाहकार हैं। इस पर श्रीसंत ने कहा कि आखिरकार वह भी एक इंसान हैं। उनके पास भी एक दिल है, मुझे नहीं लगता कि वह मेरी राह में अवरोध बनेंगे।

आखिरकार बीसीसीआई संस्थागत तौर पर चलती है, व्यक्तिगत तौर पर नहीं। एक सवाल के जवाब में श्रीसंत ने कहा कि यदि बीसीसीआई प्रतिबंध हटाने की अनिच्छुक भी हुई तो भी वह फैसले को अदालत में चुनौती नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मैं किसी को चुनौती नहीं देना चाहता, मैं तो बस क्रिकेट खेलना चाहता हूं।

इस तेज गेंदबाज ने उन रिपोर्टों को खारिज किया कि उन्होंने जवाहर लाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार शाम अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिबंध हटने के बाद ही अभ्यास करना शुरू करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें