फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बैन के बाद श्रीसंत की होगी मैदान पर वापसी, इस टीम के साथ दिखाएंगे ताकत

Thu, 26 Nov 2020 06:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
1 of 6
श्रीसंत
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल का प्रतिबंध पूरा करने के बाद केरल क्रिकेट संघ (केसीए) द्वारा आयोजित स्थानीय टी-20 टूर्नामेंट के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
श्रीसंत
इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्संग में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रतिबंधित श्रीसंत को अलप्पुझा में होने वाले टी-20 टूर्नामेंट के खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है। उनका प्रतिबंध इस साल सितंबर में खत्म हुआ।
विज्ञापन

3 of 6
एस श्रीसंत
केसीए के अधिकारी ने बताया कि टूर्नामेंट में श्रीसंत को केसीए टाइगर्स टीम में जगह मिली है जिसकी कप्तानी राज्य की टीम के कप्तान सचिन बेबी करेंगे। केसीए के अनुसार, पहले केसीए प्रेसीडेंट्स कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए गठित समिति ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए छह टीमों केसीए रॉयल्स, केसीए टाइगर्स, केसीए टस्कर्स, केसीए ईगल्स, केसीए पैंथर्स और केसीए लॉयन्स को चुना है।

4 of 6
एस श्रीसंत - फोटो : HT
केसीए ने बताया कि श्रीसंत और सचिन बेबी के अलावा बासिल थंपी, रोहन प्रेम, मिधुन एस, आसिफ केएम और राज्य के अन्य सीनियर खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। सितंबर में प्रतिबंध खत्म होने के बाद श्रीसंत इस टूर्नामेंट के साथ वापसी करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया
इस 37 वर्षीय तेज गेंदबाज ने इससे पहले कहा था कि प्रतिबंध पूरा होने के बाद वह कम से कम अपना घरेलू क्रिकेट करियर बहाल करना चाहेंगे और केसीए ने फिटनेस साबित करने पर उनके नाम पर विचार करने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एस श्रीसंत
केसीए ने कहा कि वह अलप्पुझा में 17 दिसंबर से तीन जनवरी तक टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सरकारी अधिकारियों की स्वीकृति का इंतजार कर रहा था। इस टूर्नामेंट के दौरा कोविड-19 नियमों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें