क्रिकेटर श्रीसंथ इन दिनों बिग बॉस के घर के भीतर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस निकेशा पटेल ने इस क्रिकेटर पर गंभीर आरोप लगाया था। निकेशा ने कहा था कि, 'उसने अपनी पत्नी के साथ-साथ मुझे भी धोखा दिया है।'
इसके बाद अब एक बार फिर निकेशा श्रीसंथ पर हमलावर हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 8
बीते दिनों, श्रीसंथ की पत्नी बिगबॉस के घर पहुंची थी, जहां अपनी पत्नी से मिलते ही वे भावुक हो उठे थे। निकेशा ने कहा कि, 'ब्रेकअप के बाद से मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई। मगर उन्हें औरतों की इज्जत करनी नहीं आती।
विज्ञापन
3 of 8
ब्रिटिश-इंडियन मॉडल एक्ट्रेस निकेशा की माने तो जिस तरह बिग बॉस के घर के भीतर श्रीसंथ बद्तमीजी कर रहे हैं। असल जिंदगी में भी वे ऐसे ही गिरे हुए इंसान हैं।
4 of 8
एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि श्री ने उन्हें बिना कोई वजह बताए उनसे ब्रेकअप कर लिया था। उनके मुताबिक श्रीसंथ इतने महान नहीं हैं जैसा कि वो शो में खुद को दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
इसके पहले निकेशा ने क्रिकेटर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, 'अपनी पत्नी भुवनेश्वरी को डेट करने के बावजूद वो उनके साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे।
विज्ञापन
6 of 8
निकेशा पटेल ने कहा कि वह भुवनेश्वरी के साथ प्रेम में थे। शादी से पहले करीब 7 साल तक दोनों साथ रहे। यह मेरे लिए काफी हिला देने वाली बात थी। अगर ऐसा था तो श्रीसंत को मेरे साथ लिव इन में साल भर नहीं रहना चाहिए था।
विज्ञापन
7 of 8
बताते चलें कि श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी राजस्थान की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के बीत 9 साल का फासला भी है। साल 2015 में श्रीसंथ एक बेटी के पिता बने। साल 2016 में इस कपल को एक बेटा भी हुआ।
श्रीसंथ और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के इस तेज गेंदबाज का करियर हमेशा के लिए चौपट हो गया। इसके बाद उन्होंने कई रिएलटी शोज और फिर बाद में राजनीती में भी हाथ आजमाया।