आपको बता दें कि तुर्की के दियरबकिर इलाके में दो महिलाएं सड़क पर पैदल चल रहीं थीं, कि तभी पता नहीं क्या हुआ कि दोनों महिलाएं अचानक जमीन में धंस गई और नीचे गिर पड़ीं। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं सड़क किनारे चल रही थीं और फिर वो बात करने के लिए रुकती हैं। वो बात कर ही रही होती हैं कि जमीन अंदर धंस जाती है।