फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी मैच में बल्लेबाज को 'गलत' आउट देने पर हुआ विवाद, ऋतुराज को आया गुस्सा, जानें मामला

Fri, 08 Nov 2024 05:09 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऋतुराज भारत ए टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस टीम में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इंडिया ए टीम से जुड़े थे।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान 'गलत' आउट देने पर अपना आपा खो बैठे। गायकवाड़ फिलहाल इंडिया ए दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं, लेकिन वह इस दौरान महाराष्ट्र के रणजी मुकाबले पर भी नजर रखे हुए हैं। महाराष्ट्र और सर्विसेस के बीच मैच के दौरान महाराष्ट्र के स्टैंड इन कप्तान अंकित बावने को विवादित आउट दिया गया जिस पर ऋतुराज ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

सर्विसेस के खिलाफ मैच के दौरान गेंद बावने के बल्ले का किनारा लेकर दूसरे स्लिप में खड़े फील्डर के पास गई और कैच आउट की अपील की गई। अंपायर ने बावना को आउट दिया। हालांकि, रिप्ले में दिखा कि गेंद फील्डर के हाथ में जाने से पहले मैदान पर बाउंस हुई थी, इसके बावजूद बल्लेबाज को आउट दिया गया। 

ऋतुराज ने अपील करने पर भी सवाल उठाए
इस विवादित आउट के बाद ऋतुराज ने इसका स्लो मोशन वीडियो शेयर किया और पूछा, 'लाइव मैच में किस तरह इसे आउट दिया जा सकता है?' वीडियो में साफ दिख रहा है कि गेंद फील्डर के हाथ में जाने से पहले मैदान पर टिप्पा खाई थी। ऋतुराज इस बात से भी आश्चर्यचकित हुए कि फील्डर ने इस कैच के लिए कैसे अपील की। उन्होंने लिखा, ऐसे कैच की अपील करने में भी शर्म आती है।  
विज्ञापन

भारत ए टीम की कमान संभाल रहे हैं ऋतुराज
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऋतुराज भारत ए टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस टीम में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद इंडिया ए टीम से जुड़े थे। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीमों के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें