फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका: पूर्व बीसीसीआई प्रमुख की बेटी रूपा गुरुनाथ ने TNCA के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बताई यह वजह

Thu, 30 Dec 2021 11:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने गुरुवार को व्यावसायिक और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं पर ध्यान देने का हवाला देकर यह कदम उठाया। 
 
विज्ञापन
रूपा गुरुनाथ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने गुरुवार को व्यावसायिक और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं पर ध्यान देने का हवाला देकर यह कदम उठाया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि रूपा ने सितंबर 2019 में टीएनसीए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था, वह भारत में किसी राज्य क्रिकेट संघ की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनीं थी। हालांकि इसी साल जून में बीसीसीआई के पूर्व आचरण अधिकारी एवं लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) डीके जैन की रिपोर्ट में उन्हें ‘हितों के टकराव’ का संभावित दोषी पाया गया क्योंकि वह इंडिया सीमेंट्स का एक अभिन्न हिस्सा थीं। यह कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक है।

उधर टीएनसीए सचिव आरएस रामास्वामी ने कहा, ‘रूपा गुरुनाथ ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। रूपा गुरुनाथ इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में पूर्णकालिक निदेशक हैं और उनके नेतृत्व में इंडिया सीमेंट्स ने अपने क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल किया है।’
विज्ञापन


रूपा ने अपनी ओर से शीर्ष परिषद, पदाधिकारियों और टीएनसीए के सदस्यों को उनके कार्यकाल के दौरान निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा, ‘सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट संघों में से एक के अध्यक्ष के रूप में सेवा करना मेरे लिए खुशी के साथ सच्चा सम्मान है। मैं इस अवसर पर शीर्ष परिषद के सभी सदस्यों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, शहर और जिलों के टीएनसीए के सदस्यों, दोस्तों और परिवार को मेरे कार्यकाल के दौरान उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें