फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs SRH Playing-11: राजस्थान जीत की पटरी पर लौटने को बेताब, हैदराबाद से होगा सामना, जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 07 May 2023 05:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

RR vs SRH Playing 11 Prediction Today Match : गुजरात के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में राजस्थान 118 रन ही बना पाई। मुंबई और गुजरात के खिलाफ लगातार दो हार के बावजूद राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो मैचों से हार का सामना कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम रविवार को अपने घरेलू मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी। संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान की टीम को अपने बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


गुजरात के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में राजस्थान 118 रन ही बना पाई। मुंबई और गुजरात के खिलाफ लगातार दो हार के बावजूद राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाए हुए हैं। जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी को हैदराबाद के खिलाफ टीम को अच्छी शुुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

जब भी ये दोनों बल्लेबाज चलते हैं तो राजस्थान अच्छा स्कोर बनाने में सफल रहती है। मध्यक्रम उतना बेहतर नहीं कर पा रहा जिसमें देवदत्त पडि्क्क्ल, रियान पराग और शिमरोन हेतमायर शामिल हैं। टीम के निदेशक कुमार संगकारा स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजों के प्रदर्शन को लेकर उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट को ज्यादा रन देने से बचना होगा। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल पर बड़ा दायित्व होगा। दूसरी ओर हैदराबाद नौ मैचों में अब तक तीन जीत ही हासिल कर पाई है। केेकेआर के खिलाफ उसे पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। अपनी उम्मीदों को कायम रखने के लिए उसे हर हाल में जीत की जरूरत है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, एडम जम्पा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, हैरी ब्रूक, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, मार्को जानसन/अकील हुसैन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, कार्तिक त्यागी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें