रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच रविवार को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों को अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और दोनों ही जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से उतरेंगे। राजस्थान के लिए राहत की बात यह है कि वह अपने घरेलू मैदान जयपुर में यह मुकाबला खेलेगी। राजस्थान का सामना मजबूत आरसीबी से होगा।
तिलिस्म तोड़ रही है आरसीबी
आरसीबी की टीम इस सीजन अच्छी फॉर्म में दिखी है और उसने मुंबई इंडियंस को 10 साल बाद वानखेड़े, चेन्नई सुपर किंग्स को 17 साल में पहली बार चेपॉक पर और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को ईडेन गार्डेंस पर हराया था। राजस्थान को अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी थी। राजस्थान के लिए आरसीबी को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उसके पास विराट कोहली जैसा स्टार बल्लेबाज है जो इस वक्त फॉर्म में चल रहा है।
आर्चर से निपटने की होगी चुनौती
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट और कोहली के सामने राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से निपटने की चुनौती होगी। आईपीएल के इस सत्र के शुरुआती मैच में इस लीग में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बने आर्चर ने लय में वापसी कर ली है। उनकी तेज रफ्तार गेंदें पिछले दो मैचों से कहर बरपा रहीं हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 152.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। आर्चर के सामने कोहली और सॉल्ट की आक्रामक जोड़ी को रोकने की चुनौती होगी। आर्चर के अलावा राजस्थान के लिए गेंदबाजी में सिर्फ संदीप शर्मा ही प्रभावित कर सके हैं।
ये भी पढ़ें: LSG vs GT: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोका गुजरात का विजयी अभियान, तीसरे स्थान पर पहुंची; मार्करम के बाद चमके पूरन
आरसीबी प्लेइंग-11 में करेगी बदलाव?
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया था कि वानिंदु हसरंगा दोबारा टीम से जुड़ गए हैं और वह आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। आरसीबी इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी इसकी संभावना कम है। हालांकि, उसके पास लियाम लिविंगस्टोन की जगह जैकब बेथेल को मौका देने का अवसर रहेगा। अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में लगी आरसीबी के पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, लेकिन स्पिन गेंदबाजों को थोड़ा और निरंतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड।
आइए जानते हैं आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 13 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आरसीबी और राजस्थान के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।