गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरूवार यानी 14 अप्रैल को मैच खेला जाएगा।
गुजरात और राजस्थान के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात और राजस्थान मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
गुजरात और राजस्थान के बीच होने वाले इस मैच का प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
गुजरात टाइटंस:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, दर्शन नालकंडे, मोहम्मद शमी, लोकी फर्ग्यूसन
राजस्थान रॉयल्स:
जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा