फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: विशाल जीत के बाद अंकतालिका में टॉप पर पहुंची दिल्ली, एकतरफा मैच में राजस्थान को रौंदा

Fri, 09 Oct 2020 11:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IPL 2020 Live Score Rajasthan vs Delhi: आईपीएल के 13वें सीजन के 23वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 46 रन के विशाल अंतर से राजस्थान रॉयल्स को रौंदा। शारजाह में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए। यह इस सीजन में पहला मौका था, जब शारजाह में कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 का स्कोर पार नहीं कर पाई, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:33 PM, 09-Oct-2020

फिर नंबर 1 पर दिल्ली

दिल्ली के कगिसो रबाडा ने तीन, रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए, इसके अलावा एनरिच नोर्त्जे, अक्षर पटेल और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट लिया। यह राजस्थान की सीजन में लगातार चौथी हार है। वहीं, दिल्ली छह मैच में पांच जीत और एक हार के साथ अंकतालिका में दोबारा टॉप पर पहुंच चुकी है।

11:26 PM, 09-Oct-2020

दिल्ली ने शारजाह में सीजन का सबसे छोटा स्कोर बचाया

यह इस सीजन में पहला मौका था, जब शारजाह में कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 का स्कोर पार नहीं कर पाई थी। दिल्ली को 184 रन पर रोकने के बावजूद राजस्थान इस लक्ष्य को नहीं साध पाई और दिल्ली के गेंदबाजों ने बखूबी इस लक्ष्य को बचा लिया।
 

11:22 PM, 09-Oct-2020

46 रन से जीती दिल्ली कैपिटल्स

23वाें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 46 रन के विशाल अंतर से राजस्थान रॉयल्स को रौंदा। शारजाह में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर ही सिमट गई। वरुण एरोन आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज थे, जिन्हें रबाडा ने अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
11:17 PM, 09-Oct-2020

आखिरी ओवर में 49 रन चाहिए

19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 136/8 राहुल तेवतिया (38) और कार्तिक त्यागी (1)

11:11 PM, 09-Oct-2020

12 गेंदों में 56 रन चाहिए

राहुल तेवतिया हार का अंतर कितना कम कर सकते हैं, यह दिलचस्प होगा

विज्ञापन
11:07 PM, 09-Oct-2020

आठवां विकेट गिरा

हर्षल पटेल की गेंद पर शिमरोन हेटमेयर ने एक और बढ़िया कैच लपका। श्रेयस गोपाल तीन गेंदों में 2 रन बनाकर आउट। 18 ओवर में 129/8 राहुल तेवतिया (33) और कार्तिक त्यागी (1)

11:02 PM, 09-Oct-2020

एनरिच नॉर्त्जे के इस ओवर से 13 रन आए। 17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 120/7 राहुल तेवतिया (25) और श्रेयस गोपाल (2). अब तीन ओवर में 65 रन चाहिए

10:56 PM, 09-Oct-2020

24 गेंदों में 78 रन चाहिए

हर्षल पटेल ने सिर्फ 6 रन दिए। 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 107/7 राहुल तेवतिया (13) और श्रेयस गोपाल (1)

10:48 PM, 09-Oct-2020

हार की ओर राजस्थान

कागिसो रबाडा ने 15वें ओवर की पांचवीं बॉल पर जोफ्रा आर्चर (चार गेंदों में दो रन ) को आउट किया। ओवर से विकेट के अलावा 10 रन भी आए। 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 101/7 राहुल तेवतिया (9) और श्रेयस गोपाल (0). अब पांच ओवर में 84 रन चाहिए

10:39 PM, 09-Oct-2020

छठा विकेट गिरा

अक्षर पटेल ने 14वें ओवर की पांचवीं बॉल पर एंड्र्यू टाई (छह गेंदों में छह रन ) को आउट किया। ओवर से विकेट के अलावा सिर्फ दो ही रन आए। 14 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 91/6 राहुल तेवतिया (2) और जोफ्रा आर्चर (1). अब छह ओवर में 94 रन चाहिए

10:32 PM, 09-Oct-2020

पांचवां विकेट गिरा

क्रीज पर जम चुके यशस्वी जायवाल भी आउट। 36 गेंदों में 34 रन बनाकर उनकी वापसी हुई। 13वां ओवर फेंकने आए मार्कस स्टोइनिस ने पहली ही गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड किया। 13 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 89/5 राहुल तेवतिया (1) और एंड्र्यू टाई (6)

10:27 PM, 09-Oct-2020

चौथा विकेट गिरा, लोमरोर आउट

76 रन पर राजस्थान को चौथा झटका। नए बल्लेबाज महिपाल लोमरोर को अश्विन ने सर्कल के भीतर अक्षर के हाथों कैच आउट करवाया। 12 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 82/4 यशस्वी जायसवाल (34) और राहुल तेवतिया (1)

10:25 PM, 09-Oct-2020

9 ओवर में 110 रन चाहिए

11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 75/3 यशस्वी जायसवाल (28) और महिपाल लोमरोर (1)

10:22 PM, 09-Oct-2020

राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा

संजू सैमसन सस्ते में आउट। स्टोइनिस की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में सैमसन हेटमेयर द्वारा लॉन्ग ऑन में लपके गए।
 

10:19 PM, 09-Oct-2020

10 ओवर में 120 रन चाहिए

10वें ओवर में अक्षर पटेल ने सिर्फ 6 रन दिए। 10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 65/2 यशस्वी जायसवाल (19) और संजू सैमसन (5)

10:13 PM, 09-Oct-2020

मुश्किल हालात में राजस्थान रॉयल्स

11 ओवर में अब 126 रन चाहिए। 9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 59/2 यशस्वी जायसवाल (17) और संजू सैमसन (1)
 
 

10:10 PM, 09-Oct-2020

राजस्थान का सबसे बड़ा विकेट गिरा

17 गेंदों में 24 रन बनाकर स्टीव स्मिथ आउट। नॉर्त्जे ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर राजस्थान को यह करारा झटका दिया। विकेट का श्रेय शिमरोन हेटमेयर को।
 

10:06 PM, 09-Oct-2020

अब बड़े शॉट लगाने होंगे

हर्षल पटेल ने दूसरे ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। 8 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 56/1 यशस्वी जायसवाल (16) और स्टीव स्मिथ (24)

10:00 PM, 09-Oct-2020

7 ओवर में स्कोर 50 रन

अश्विन के तीसरे और पारी के सातवें ओवर में 9 रन आए। 7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 50/1 यशस्वी जायसवाल (14) और स्टीव स्मिथ (20)

09:56 PM, 09-Oct-2020

पहले पावरप्ले में स्कोर: 41/1

दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल द्वारा छक्का खाने के बाद हर्षल पटेल की जोरदार वापसी। ओवर से सिर्फ 8 रन आए। पिछले 2 ओवर में मात्र 11 रन आए। 6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 41/1 यशस्वी जायसवाल (12) और स्टीव स्मिथ (14)

09:52 PM, 09-Oct-2020

पांचवें ओवर से सिर्फ 3 रन

रवि अश्विन का एक और अच्छा ओवर। 5 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 33/1 यशस्वी जायसवाल (5) और स्टीव स्मिथ (13)

09:46 PM, 09-Oct-2020

चौथे ओवर में 14 रन आए

कागिसो रबाडा को आखिरी दो गेंदों में पहले छक्का और फिर स्मिथ ने चौका मारा। चार ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 30/1 यशस्वी जायसवाल (3) और स्टीव स्मिथ (12)

09:42 PM, 09-Oct-2020

जोस बटलर आउट

राजस्थान का पहला विकेट गिरा। बल्लेबाज जोस बटलर और गेंदबाज रवि अश्विन, पिछली बार मांकडिंग का विवाद इस बार फिर विकेट से शुरू हुआ, लेकिन बटलर को गब्बर ने लपका। उन्होंने 8 गेंदों में 13 रन बनाए। ओवर से सिर्फ 3 रन ही आए। तीन ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 16/1 यशस्वी जायसवाल (2) और स्टीव स्मिथ (1)
 

09:37 PM, 09-Oct-2020

दूसरे ओवर में सिर्फ 3 रन

एनरिच नोर्ट्जे का जबरस्त ओवर। बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया।  दो ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 13/0 जोस बटलर (12) और यशस्वी जायसवाल (1)

09:32 PM, 09-Oct-2020

पहले ओवर में 10 रन बने

कागिसो रबाडा को चौथी और पांचवीं गेंद पर जोस बटलर ने चौके के लिए मारा। जोस बटलर (9) और यशस्वी जायसवाल (1)

09:28 PM, 09-Oct-2020

रन चेज शुरू

सारे खिलाड़ी और अंपायर्स मैदान पर पहुंचे
 

09:23 PM, 09-Oct-2020

हेटमेयर-स्टोइनिस के कैमियो ने यहां तक पहुंचाया

09:18 PM, 09-Oct-2020

शारजाह में सीजन का यह सबसे छोटा लक्ष्य

09:15 PM, 09-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स को 185 रन का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 184 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने अंंतिम छह गेंदों में महज 3 रन देकर एक विकेट भी लिया। आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज हर्षल पटेल थे।

09:11 PM, 09-Oct-2020

19वें ओवर में 22 रन और एक विकेट

राजस्थान के लिए अपना डेब्यू कर रहे एंड्र्यू टाई ने पारी के 19वें और अपने आखिरी ओवर में 22 रन लुटा दिए। अक्षर पटेल ने इस ओवर में उन्हें दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए, उन्होंने 8 गेंदों में 17 रन बनाए। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 181/7 हर्षल पटेल (15)

09:04 PM, 09-Oct-2020

जोफ्रा आर्चर ने 18वें ओवर में 10 रन दिए

18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 159/6 हर्षल पटेल (14) और अक्षर पटेल (2)

08:57 PM, 09-Oct-2020

हेटमेयर की 24 गेंदोंं में 45 रन की पारी का अंत

17वें ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्के खाने के बाद आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी ने हेटमेयर को लॉन्ग ऑन पर राहुल तेवतिया द्वारा लपकवाया। यह बढ़िया कैच था। 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 149/6 हर्षल पटेल (7)

08:50 PM, 09-Oct-2020

लगातार दूसरा बड़ा ओवर

टाई के इस ओवर से 13 रन आए। हेटमेयर ने दूसरी गेंद में चौका और तीसरी पर छक्का मारा। 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 135/5 शिमरोन हेटमेयर (33) और हर्षल पटेल (6)

08:45 PM, 09-Oct-2020

15वें ओवर से 11 रन

पिछले दो के मुकाबले कार्तिक त्यागी का यह सबसे महंगा ओवर। 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 122/5 शिमरोन हेटमेयर (21) और हर्षल पटेल (5)

08:40 PM, 09-Oct-2020

राहुल तेवतिया ने अपने स्पैल के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर सबसे बड़ी मछली फंसाई। अच्छी लय में नजर आ रहे मार्कस स्टोइनिस 30 गेंदों में 39 रन बनाकर विरोधी कप्तान स्मिथ द्वारा लपके गए। उन्होंने चार छक्के भी लगाए। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 111/5 शिमरोन हेटमेयर (14) और हर्षल पटेल (2)
 

08:31 PM, 09-Oct-2020

13वें ओवर से 11 रन आए

टाई को तीसरी गेंद पर हेटमेयर ने छक्के के लिए मारा। 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 107/4 मार्कस स्टोइनिस (39) और शिमरोन हेटमेयर (13)

08:36 PM, 09-Oct-2020

12वें ओवर से सिर्फ चार रन आए

राहुल तेवतिया का तीसरा ओवर भी शानदार। 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 92/4 मार्कस स्टोइनिस (33) और शिमरोन हेटमेयर (4)

08:30 PM, 09-Oct-2020

कार्तिक त्यागी ने सिर्फ 5 रन दिए

11 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 92/4 मार्कस स्टोइनिस (33) और शिमरोन हेटमेयर (4)

08:25 PM, 09-Oct-2020

10 ओवर में स्कोर 87/4

10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 87/4 मार्कस स्टोइनिस (31) और शिमरोन हेटमेयर (1)

08:23 PM, 09-Oct-2020

ऋषभ पंत भी रन आउट

दिल्ली का चौथा विकेट गिरा। खराब सामंजस्य का नतीजा विकेट के रूप में। पंत ने 9 गेंदों में पांच रन बनाए।
 

08:19 PM, 09-Oct-2020

चौथा विकेट गिरा. ऋषभ पंत आउट

नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 78/3 ऋषभ पंत (4) और मार्कस स्टोइनिस (24)
 

08:16 PM, 09-Oct-2020

9 ओवर में 78 रन आए

इस ओवर में आठ रन आए। नौ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 78/3 ऋषभ पंत (4) और मार्कस स्टोइनिस (24)

08:11 PM, 09-Oct-2020

तेवतिया का बढ़िया ओवर, सिर्फ चार रन दिए

आठ ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 70/3 ऋषभ पंत (3) और मार्कस स्टोइनिस (17)

08:06 PM, 09-Oct-2020

सातवें ओवर में स्टोइनिस को दो छक्के

श्रेयस गोपाल को उनके पहले ओवर में 15 रन की पिटाई हुई। सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 66/3 ऋषभ पंत (2) और मार्कस स्टोइनिस (15)

08:01 PM, 09-Oct-2020

दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान श्रेयस अय्यर रन आउट। यशस्वी जायसवाल के एक जोरदार थ्रो से अय्यर ने अपना विकेट खोया, उन्होंने 18 गेंदों में 22 रन बनाए। छह ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 51/3 ऋषभ पंत (1) और मार्कस स्टोइनिस (1)
 

07:55 PM, 09-Oct-2020

पृथ्वी शॉ आउट

दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा। शॉ की 10 गेंदों में 19 रन की पारी का अंत हुआ। अपना दूसरा ओवर फेंक रहे जोफ्रा आर्चर ने अपनी ही गेंद पर पृथ्वी का एक हवाई कैच लपका। पांच ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 43/2 श्रेयस अय्यर (17) और ऋषभ पंत (0)
 

07:50 PM, 09-Oct-2020

कार्तिक त्यागी के पहले ओवर में 7 रन आए

चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 38/1 पृथ्वी शॉ (15) और श्रेयस अय्यर (16)

07:45 PM, 09-Oct-2020

तीन ओवर में स्कोर: 31/1

तेज खेलने के प्रयास में बाल-बाल बचे पृथ्वी शॉ। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 31/1 पृथ्वी शॉ (15) और श्रेयस अय्यर (10)
 

07:42 PM, 09-Oct-2020

पृथ्वी शॉ रंग में दिख रहे आज


 

07:38 PM, 09-Oct-2020

दिल्ली का पहला विकेट गिरा

शिखर धवन एक बार फिर फेल। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें फंसाया। अपने पहले और पारी के दूसरे ओवर में आर्चर ने धवन का काम तमाम किया।
 

07:34 PM, 09-Oct-2020

पहले ओवर में 7 रन आए

07:29 PM, 09-Oct-2020

07:24 PM, 09-Oct-2020

खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे

राजस्थान के सारे खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके हैं। अब सिर्फ अंपायर्स और बल्लेबाजों का इंतजार

07:19 PM, 09-Oct-2020

07:14 PM, 09-Oct-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

07:10 PM, 09-Oct-2020

दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं

07:05 PM, 09-Oct-2020

राजस्थान की टीम में दो बदलाव

टॉम करन की जगह एंड्र्यू टाई राजस्थान के लिए आज डेब्यू करेंगे। पेसर अंकित राजपूत के बदले वरुण एरोन आज सीजन का पहला मैच खेलेंगे।
 

07:01 PM, 09-Oct-2020

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

शारजाह के छोटे और रन स्कोरिंग पिच पर दिल्ली कैपिटल्स टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है।

06:54 PM, 09-Oct-2020

06:49 PM, 09-Oct-2020

आखिरी तैयारी

06:45 PM, 09-Oct-2020

06:40 PM, 09-Oct-2020

06:36 PM, 09-Oct-2020

IPL 2020: विशाल जीत के बाद अंकतालिका में टॉप पर पहुंची दिल्ली, एकतरफा मैच में राजस्थान को रौंदा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर है।


                                           

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें