फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RR vs DC: दिल्ली मैनेजमेंट और अंपायर्स के बीच नियमों को लेकर जंग, पोंटिंग-गांगुली की वजह से बीच में रुका मैच

Fri, 29 Mar 2024 01:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दरअसल, यह घटना दिल्ली की पारी के पहले ओवर की है। दो गेंदों के बाद अचानक मैच रोक दिया गया। पोंटिंग और गांगुली ने रोवमैन पॉवेल के मैदान पर पहुंचने पर आपत्ति जताई। उन्होंने डगआउट से ही अंपायर्स से बहस करना शुरू कर दिया। राजस्थान ने शिमरोन हेटमायर की जगह नांद्रे बर्गर को इम्पैक्ट सब के रूप में चुना था। टीम ने उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा दिल्ली की पारी शुरू होने से पहले बना लिया। 
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग-सौरव गांगुली - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के नौवें लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग और टीम के डॉयरेक्टर सौरव गांगुली ने बवाल मचा दिया। दोनों की वजह से इस मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। हालांकि, अंपायर नितिन मेनन ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया और मैच दोबारा शुरू हुआ। 
विज्ञापन


दरअसल, यह घटना दिल्ली की पारी के पहले ओवर की है। दो गेंदों के बाद अचानक मैच रोक दिया गया। पोंटिंग और गांगुली ने रोवमैन पॉवेल के मैदान पर पहुंचने पर आपत्ति जताई। उन्होंने डगआउट से ही अंपायर्स से बहस करना शुरू कर दिया। राजस्थान ने शिमरोन हेटमायर की जगह नांद्रे बर्गर को इम्पैक्ट सब के रूप में चुना था। टीम ने उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा दिल्ली की पारी शुरू होने से पहले बना लिया। 

पोंटिंग-गांगुली से नियम समझने में हुई गलती
रिकी पोटिंग और गांगुली इंपैक्ट सब के नियम को ठीक ढंग से समझने में नाकाम दिखे, क्योंकि राजस्थान की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी थी। ऐसे में पॉवेल को मैदान पर देखते ही दिल्ली का मैनेजमेंट बौखला गया, उन्हें लगा कि पॉवेल पांचवें विदेशी खिलाड़ी हैं जबकि हेटमायर को पारी की शुरुआत में बर्गर से बदल दिया गया था। ऐसे में राजस्थान की टीम पॉवेल सहित सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर खेल रही थी। इनमें पॉवेल, नांद्र बर्गर, जोस बटलर और ट्रेंट बोल्ट शामिल थे। उन्हें कुछ देर के लिए सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर रखा या था। 
विज्ञापन


राजस्थान के तूफान में उड़ा दिल्ली का खेमा
दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन की टीम ने मेहमानों को 12 रन से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर सिर्फ 173 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी शिकस्त मिली है। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली को चार विकेट हराया था। राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपने नेट रनरेट में सुधार कर लिया है। चार अंक और 0.800 के नेट रनरेट के साथ टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स आठवें पायदान पर है। दिल्ली और मुंबई दो ऐसी टीमें हैं जिन्हें अब तक इस टूर्नामेंट में कोई जीत नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें