फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेऑफ में पहुंची पुणे, दिग्गज खिलाड़ी के बाहर होने से लगा बड़ा झटका

Sun, 14 May 2017 07:26 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
बेन स्टोक्स - फोटो : IPL official web
विज्ञापन
पुणे सुपर जायंट ने किंग्स एकादश पंजाब पर 9 विकेट की धमाकेदार जीत से प्ले ऑफ के टॉप 2 में जगह बना ली। हालांकि इस जीत के बाद पुणे के फैंस को बड़ा झटका भी मिला है कि पुणे के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक और इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स की सेवा अब आगे नहीं मिल पाएंगी। वो नेशनल ड्यूटी के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम से जुड़ जाएंगे। जहां उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से मैच खेलने हैं।
विज्ञापन


बेन स्टोक्स को आईपीएल 10 में पुणे ने सबसे ज्यादा कीमत देकर 14.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। शुरुआती 4 मैचों में उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। जिसमें वो सिर्फ 1 विकेट लेने के साथ सिर्फ 98 रन बना पाए थे। पर बाद में स्टोक्स ने न सिर्फ टीम के लिए कई मैच जिताऊं प्रदर्शन किए, बल्कि 3 बार मैन ऑफ द मैच भी बने।

बेन स्टोक्स ने अपने इस पहले आईपीएल में 12 मैचों में खेलते हुए 12 विकेट लिए, साथ ही उन्होंने 316 रन भी बनाए। इस आईपीएल ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन


बहरहाल, इस तरह का झटका सिर्फ पुणे की ही टीम को नहीं लगा, बल्कि प्ले ऑफ में पहुंची दूसरी टीमों को भी कई विदेशी खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। इसमें मुंबई इंडियंस को जोस बटलर की सेवाएं नहीं मिलेंगी, तो केकेआर को क्रिस वोक्स की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें