फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT: रजत पाटीदार ने माना, आईपीएल में गेंदबाजों के लिए हो रही दिक्कतें, बोले-250 तक का स्कोर सुरक्षित नही

Mon, 25 May 2026 10:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

आईपीएल 2026 में इस बार में कई मैचों में 200+ का स्कोर बना भी कुछ मौकों पर इसे चेज भी कर लिया गया। आईपीएल का मौजूदा सीजन अब अपने समापन की ओर है और मंगलवार के प्लेऑफ की शुरुआत हो रही है। इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने माना कि गेंदबाजों के लिए इस परिस्थिति में प्रभावी रहना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
रजत पाटीदार - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने सोमवार को माना कि आईपीएल में लगातार 200 से अधिक रन बनने के दौर में गेंदबाजों के लिए प्रभावी बने रहना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने इसके साथ ही आईपीएल फाइनल को बंगलूरू से अहमदाबाद स्थानांतरित किए जाने के विवाद पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया। 
विज्ञापन

पाटीदार ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले पहले क्वालिफायर मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि अब 220 से 250 रन का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता और यह स्थिति खासकर तेज गेंदबाजों के लिए चिंता का विषय बन गई है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि गेंदबाजों के लिए चुनौती लगातार बढ़ती जा रही है। विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं, मैदानों की बाउंड्री छोटी हैं और ओस भी बड़ी भूमिका निभाती है। खासकर तेज गेंदबाजों के लिए छोटी सी गलती भी छह रन में बदल जाती है। हमें हालांकि जैसी भी पिच और परिस्थितियां मिलें, हम उसी में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। विकेट कैसे होने चाहिए, यह तय करना मेरे हाथ में नहीं है। 

फाइनल बंगलूरू से अहमदाबाद कराने पर क्या दिया जवाब
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने परिचालन संबंधी कारणों, स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, टिकटों की अत्यधिक मांग और भीड़ प्रबंधन की चिंताओं को देखते हुए खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में कराने का फैसला किया था। आईपीएल फाइनल को बंगलूरू से अहमदाबाद स्थानांतरित किए जाने के सवाल पर पाटीदार ने संतुलित जवाब दिया। उन्होंने कहा, यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। यह एक ऐतिहासिक स्थल है, इसलिए फाइनल जहां भी होगा, वहीं खेला जाएगा। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान फाइनल में पहुंचने पर है।  
विज्ञापन

पाटीदार बोले- आक्रामण रणनीति नहीं बदलेगी आरसीबी
लीग चरण में समान अंक हासिल करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस अब फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए भिड़ेंगी। पाटीदार ने इसे दो संतुलित टीमों के बीच मुकाबला करार दिया। पाटीदार ने साफ किया कि टूर्नामेंट में लगातार बड़े स्कोर बनने के बावजूद आरसीबी अपनी आक्रामक रणनीति नहीं बदलेगी।  उन्होंने कहा, दोनों टीमों ने पूरे सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। मैच वाले दिन जो टीम अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करेगी और दबाव में धैर्य तथा एकाग्रता बनाये रखेगी, वही जीत दर्ज करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें