थ्रोडाउन विशेषज्ञ के साथ किया अभ्यास
कोहली ने नेट्स पर थ्रोडाउन विशेषज्ञ के साथ अभ्यास किया। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोहली बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। इस दौरान कोहली ने कुछ शानदार शॉट्स खेले। कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और उनकी नजरें आईपीएल में भी यही फॉर्म बरकरार रखने की होगी। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोहली कुछ दिन के ब्रेक पर थे इसलिए वह आरसीबी के साथ देरी से जुड़े।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ सुपरजाएंट्स से जुड़ने की तैयारी कर रहे शार्दुल ठाकुर? ट्रेनिंग शिविर में दिखने से मिले संकेत
चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में थे कोहली
आरसीबी इस बार रजत पाटीदार की अगुआई में खेलने उतरेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी को अभी भी पहले आईपीएल के खिताब का इंतजार है। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने पांच मैचों में 54.50 के औसत से 218 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सस्ते में आउट हुए। कोहली ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 84 रन बनाए और भारत को खिताबी मैच में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली की नजरें अब आईपीएल में जलवा बिखेरने पर हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: सत्र से पहले स्टार खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई फ्रेंचाइजी की मुश्किलें, टीम संयोजन बना बड़ी चुनौती
आरसीबी की नजरें एक बार फिर कोहली पर टिकी हुई होंगी जो अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में उतरेगी। फाफ डुप्लेसिस के टीम से जाने के बाद चर्चा थी कि कोहली एक बार फिर से आरसीबी की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी ने पाटीदार पर भरोसा जताया था। कोहली ने 2021 में आरसीबी का कप्तान पद छोड़ा था और उन्होंने दोबारा फिर यह जिम्मेदारी संभालने की दिलचस्पी नहीं जताई।