फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की राह बेहद मुश्किल

Wed, 20 Apr 2016 02:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम अपना सही संयोजन पाने के लिए संघर्ष कर रही है। बुधवार को उसका मुकाबला मजबूत बल्लेबाजों से सुसज्जित रॉयल चैलेंजर्स से होगा।
विज्ञापन


वहीं, खबर है कि क्रिस गेल अपने बेटे के जन्म होने की खबर के बाद जमैका लौट चुके हैं। वह आईपीएल में अपनी टीम के लिए दो मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उनकी पार्टनर नताशा ने एक स्वस्‍थ बेटे को जन्म दिया है।

क्या गेल की गैरमौजूदगी में कप्तान विराट ओपनिंग करने उतरेंगे? खैर इससे इतर उनकी टीम मुंबई के मुकाबले बेहद मजबूत नजर आ रही है।

बंगलोर की टीम भी अपने चोटिल तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क और वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण को लेकर चिंतित है। स्टार्क पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं जबकि सैमुअल बद्री टी-20 विश्व कप के बाद से ही चोटिल चल रहे हैं।
विज्ञापन


मुंबई और बंगलोर के बीच हमेशा से आईपीएल में कड़ी टक्कर होती आई है। अब तक मुंबई ने 17 में से 9 मुकाबले जीते हैं। इस सीजन में  मुंबई की टीम चार में से तीन मैच हार चुकी है जिनमें लगातार मिली पिछली दो हार शामिल हैं। पिछले मैच में डेयरडेविल्स के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सीजन की पहली शतकीय पारी खेलते हुए बंगलोर टीम की गेंदबाजी की कमियां उजागर कर दी थीं।

विराट की अगुआई में बंगलोर की टीम अपनी गेंदबाजी में सुधार करना चाहेगी। पिछली चैंपियन मुंबई की टीम ने इस बार अपने दोनों घरेलू मैच गंवाए हैं। पहले मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस और दूसरे में गुजरात लायंस के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा। सीजन के अपने बचे घरेलू मैच के लिए नए घरेलू मैदान जयपुर के लिए रवाना होने से पहले मुंबई घर में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
विज्ञापन

ये रही दोनों टीमों के संभावित खिलाड़ी

दोनों टीमें इस प्रकार हैं: 
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, जोस बटलर, मिचेल मैक्लेनघन, अंबाती रायडू, किरोन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जगदीशा सुचित, टिम साउदी, जसप्रीत बुमराह, सिद्धेश लाड, किशोर कामत, कृणाल पांड्या, दीपक पूनिया, नितीश राणा, जितेश शर्मा, नाथू सिंह, अक्षय वखारे, मार्टिन गुप्टिल।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर : शेन वाटसन, एबी डीविलियर्स, विराट कोहली (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीनाथ अरविंद, केदार जाधव, विक्रमजीत मलिक, केन रिचर्ड्सन, वरुण ऐरोन, मनदीप सिंह, अबु नेचिम, एडम मिलने, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, ट्रेविस हेड, डेविड वीस, सचिन बेबी, लोकेश राहुल, परवेज रसूल, विकास टोकस, सरफराज खान, प्रवीण दुबे, अक्षय करनेवर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें