बैंगलोर की टीम काफी हद तक कप्तान कोहली और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स पर निर्भर है। टीम के स्कोर में आधे रन इन दोनों के बल्ले से ही निकलते हैं। टीम को मोइन अली और कोरी एंडरसन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में दारोमदार पेसर उमेश यादव के कंधों पर होगा। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। स्पिनर युजवेंद्र चहल 11, जबकि मोहम्मद सिराज नौ विकेट चटका कर उनका साथ दे रहे हैं।
धूम मचा रही केन-शिखर की जोड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियम्सन और शिखर की जोड़ी खूब धूम मचा रही है। कुछ मैचों में खामोश रहने के बाद शिखर का बल्ला अब खूब बोल रहा है। वहीं केन शुरू से ही लय में हैं। कप्तान के रूप में उन्होंने मिसाल कायम की है। उन्होंने न सिर्फ टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया है बल्कि उसका शीर्ष दो में रहना भी तय कर दिया है। जरूरत पड़ने पर यूसुफ पठान (186), मनीष पांडेय (189) और शाकिब अल हसन (166) भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं।
सनराइजर्स की ताकत उसकी गेंदबाजी रही है। भुवनेश्वर कुमार (8 विकेट) की अगुआई में उसके गेंदबाज सभी पर भारी पड़ रहे हैं। लेग स्पिनर राशिद खान (13 विकेट), हसन (12 विकेट) और संदीप (8 विकेट) टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
संभावित टीमेंः-
आरसीबी: पार्थिव पटेल, सरफराज खान, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, मोइन अली, कॉलिन डी ग्रांडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेन्द्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद : शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, राशिद खान, श्रीवत्स गोस्वामी, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।