इससे पहले मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब के सामने जीत के लिए रन 187 रन का लक्ष्य रखा था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की तेज शुरुआत हुई ही थी कि पंजाब के तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई ने चौथी ओवर की पहली गेंद पर मुंबई को बड़ा झटका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी एविन लेविस (9) को क्लीन बोल्ड किया। पहले विकेट के लिए सूर्यकुमार और लेविस के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद इसके बल्लेबाजी करने आए इशान किशन ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी करने ही चले थे कि एंड्रयू टाई ने लागातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। उन्होंने छठे ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमशः इशान किशन (20) और सूर्यकुमार यादव (27) को अपना शिकार बनाया।
इसके बाद 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर अंकित राजपूत ने मुंबई को एक और बड़ा झटका दिया। कप्तान रोहति शर्मा (6) को अपना शिकार बनाया। अंकित ने उन्हें युवराज सिंह के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। इसके बाद कृणाल पांड्या और किरोन पोलार्ड ने पारी को संभाला ही था लेकिन 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने मुंबई को 5वां झटका दिया। स्टोइनिस ने कृणाल पांड्या (32) को अंकित राजपूत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। पांचवें विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 65 रन की साझेदारी हुई।
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान अश्विन ने किरोन पोलार्ड को अपना शिकार बनाया। पोलार्ड ने 23 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 50 रन की तूफानी पारी खेली। किरोन पोलार्ड के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए बेन कटिंग (4) को अश्विन ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा एक बार फिर गेंदबाजी करने आए पंजाब के धाकड़ गेंदबाज टाई ने हार्दिक पांड्या (9) को अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट एंड्रयू टाई ने लिया। वहीं, कप्तान अश्विन ने 2, जबकि अंकित और माकर्स स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीमों में एक तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने दो बदलाव किए थे।
मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने जेपी डुमिनी की जगह किरोन पोलार्ड को शामिल किया था, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने मयंक अग्रवाल की जगह युवराज सिंह और करूण नायर की जगह मनोज तिवारी को टीम में जगह दी थी।
टीमेंः-
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, एविन लेविस, रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, मयंक मार्कंडे, मिचेल मैक्लेनाघन, जसप्रीत बुमराह और बेन कटिंग।
किंग्स इलेवन पंजाब: क्रिस गेल, लोकेश राहुल, आरोन फिंच, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, माकर्स स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा और अंकित राजपूत।