फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: RCB प्लेऑफ में पहुंचने के करीब, हैदराबाद को रोमांचक मैच में 14 रन से हराया

Fri, 18 May 2018 12:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एबी डीविलियर्स (69) और मोइन अली (65) की बेहतरीन पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 14 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 51वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। एबी डीविलियर्स को बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 39 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्कों की मदद से 69 रन की बेहतरीन पारी खेली।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही आरसीबी को आशा की किरण दिखाई दे रही है। पिछले दो मैचों में मिली लगातार दो शानदार जीत से न सिर्फ विराट सेना का मनोबल बढ़ा बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा है। इस रोमांचक मुकाबले में मिली जीत के बाद विराट की आरसीबी अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुच गई है। वहीं, 13 मैचों में से 9 जीत कर सनराइजर्स पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा मिले 219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर युजवेन्द्र चहल ने शिखर धवन (18) को रूप में सनराइजर्स को बड़ा झटका दिया। चहल ने उन्हें खुद की गेंद पर कैच लेकर चलता किया। यहां से हेल्स और विलियमसन ने पारी को संभाला ही था कि आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर मोइन अली ने एलेक्स हेल्स (37) को डीविलियर्स को हाथों कैच आउट कराया। डीविलियर्स ने हेल्स का जादुई कैच लपका। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच मात्र 17 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन


यहां से कप्तान केन विलियमसन और मनीष पांडे की जोड़ी ने पारी को संभालते हुए अपनी टीम को लक्ष्य के नजदीक पहुंचाया ही था कि 20वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने केन विलियमसन को कॉलिन के हाथों कैच आउट कराकर मैच में ट्विस्ट ला दिया। केन ने 42 गेंदों पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 81 रन की आतिशी पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए पांडे और केन के बीच 135 रन लंबी साझेदारी हुई। हैदराबाद की तरफ से सिराज, अली और चहल ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 219 रन का विशाल लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए। सरफराज खान 22 रन बनाकर नाबाद डगआउट लौटे।

एबी डीविलियर्स ने खेली आतिशी पारी

AB de Villiers
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरूआत थोड़ी खराब हुई, क्योंकि 6 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट पार्थिव पटेल (1) के रूप मे गिर गया। पहली ओवर की आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा ने पटेल को सिद्धार्थ कौल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राशिद खान ने कप्तान विराट कोहली को अपना शिकार बनाया। राशिद ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह केवल 12 रन बनाकर डगआउट लौटे।

यहां से एबी डीविलियर्स और मोइन अली के आरसीबी की पारी को संभालते हुए स्कोर को 145 तक ले गए। लेकिन 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टार गेंदबाज राशिद खान ने एबी को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। एबी ने 39 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्कों की मदद से 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 107 रन की साझेदारी हुई।

वहीं, इसी ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर राशिद ने मोइन अली को अपना शिकार बनाया। उन्होंने अली को विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों कैच आउट कराया। मोइन ने 34 गेंदों पर 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 65 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद 18वें ओवर की पहली गेंद पर सिद्धार्थ कौल ने मनदीप सिंह (4) को धवन के हाथों कैच आउट कराया।

इसके अलावा 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर कौल ने कॉलिन डी ग्रांडहोम को राशिद खान के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। उन्होंने 17 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 40 रन की आतिशी पारी खेली। छठे विकेट के लिए कॉलिन और सरफराज के बीच 34 रन की साझेदारी हुई। हैदराबाद की तरफ से राशिद खान ने 3, कौल ने 2 और संदीप शर्मा ने 1 विकेट लिए।
विज्ञापन

SRH ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

srhvrcb
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ आईपीएल 2108 के 51वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीमों में एक बदलाव किया था। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने भुवनेश्वर कुमार की जगह बेसिल थंपी को टीम में शामिल किया था। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था।

टीमेंः-

आरसीबी: पार्थिव पटेल, सरफराज खान, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मनदीप सिंह, मोइन अली, कॉलिन डी ग्रांडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और युजवेन्द्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद: शिखर धवन, एलेक्स हेल्स, केन विलियम्सन (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, राशिद खान, श्रीवत्स गोस्वामी, बेसिल थंपी, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें