फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: कोलकाता पर कहर बनकर टूटे मोहम्मद सिराज, RCB ने 8 विकेट से जीता मैच

Wed, 21 Oct 2020 10:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders Live IPL Score: मोहम्मद सिराज (4 ओवर्स, दो मेडन, 8 रन और तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने आरसीबी के सामने 85 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में आरसीबी ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 85 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडीक्कल (25), आरोन फिंच (16) विराट कोहली (18*) और गुरकीरत मान (21*) रन बनाए। केकेआर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:16 PM, 21-Oct-2020

आरसीबी की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची 

आरसीबी की टीम अंकतालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

11:13 PM, 21-Oct-2020

सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया

सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सिराज ने कुल चार ओवर्स में दो मेडन के साथ 8 रन देकर तीन विकेट चटकाए। 

10:24 PM, 21-Oct-2020

RCB ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया
मोहम्मद सिराज (4 ओवर्स, दो मेडन, 8 रन और तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने आरसीबी के सामने 85 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में आरसीबी ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 85 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडीक्कल (25), आरोन फिंच (16) विराट कोहली (18*) और गुरकीरत मान (21*) रन बनाए। केकेआर के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंकतालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, इस हार के बाद केकेआर की टीम अंकतालिका में चौथे पायदान पर खिसक गई है। उसके 10 अंक हैं।  
 

विज्ञापन
10:22 PM, 21-Oct-2020

आरसीबी को जीत के लिए तीन रन की दरकार

13 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 82/2. विराट कोहली 17 और गुरकीरत मान 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:18 PM, 21-Oct-2020

12 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 77/2

12 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 77/2. विराट कोहली 10 और गुरकीरत मान 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
10:14 PM, 21-Oct-2020

आरसीबी को जीत के लिए 18 रन की दरकार

11 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 67/2. विराट कोहली 9 और गुरकीरत मान 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:10 PM, 21-Oct-2020

10 ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 63/2.

10 ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 63/2. विराट कोहली 7 और गुरकीरत मान 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:05 PM, 21-Oct-2020

RCB का स्कोर 50 के पार

नौ ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 54/2. विराट कोहली 2 और गुरकीरत मान 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:01 PM, 21-Oct-2020

आठ ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 48/2

आठ ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 48/2. विराट कोहली 1 और गुरकीरत मान 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:58 PM, 21-Oct-2020

सात ओवर्स के बाद बैंगलोर का स्कोर 46/2

सात ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 46/2. विराट कोहली 0 और गुरकीरत मान 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

09:56 PM, 21-Oct-2020

RCB को लगा दूसरा झटका, देवदत्त पडीक्कल रनआउट
सातवें ओवर्स में आरसीबी के दो विकेट गिरे। ओवर की दूसरी गेंद पर फिंच आउट और चौथी गेंद पर देवदत्त पडीक्कल (25) रनआउट हो गए।

09:52 PM, 21-Oct-2020

RCB को लगा पहला झटका
सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने आरसीबी को पहला झटका दिया। फर्ग्यूसन ने सलामी बल्लेबाज फिंच को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। फिंच 16 रन बनाकर आउट हुए।

09:50 PM, 21-Oct-2020

पावरप्ले में आए 44 रन

छह ओवर्स की समाप्ति के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 44/0. देवदत्त पडीक्कल 24 और आरोन फिंच 16 रन बनाकर नाबाद हैं। कोलकाता ने पावरप्ले में चार विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए थे।
 

09:45 PM, 21-Oct-2020

पांच ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 37/0

पांच ओवर्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 37/0. देवदत्त पडीक्कल 18 और आरोन फिंच 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:41 PM, 21-Oct-2020

चार ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 28/0

चार ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 28/0. देवदत्त पडीक्कल 15 और आरोन फिंच 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:37 PM, 21-Oct-2020

तीन ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 15/0

तीन ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 15/0. देवदत्त पडीक्कल 7 और आरोन फिंच 4 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:34 PM, 21-Oct-2020

देवदत्त पडीक्कल ने लगाया पहला चौका
तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पडीक्कल ने शानदार चौका लगाया।

09:33 PM, 21-Oct-2020

दो ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 8/0

दो ओवर्स के बाद RCB का स्कोर 8/0. देवदत्त पडीक्कल 2 और आरोन फिंच 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

09:28 PM, 21-Oct-2020

पहले ओवर में आए 4 रन..देवदत्त पडीक्कल 1 और आरोन फिंच 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:23 PM, 21-Oct-2020

आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता के 84 रन के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। देवदत्त पडीक्कल और आरोन फिंच ओपनिंग करने आए। उधर, केकेआर की तरफ से गेंद पैट कमिंस पहला ओवर कर रहे हैं।

09:08 PM, 21-Oct-2020

KKR ने RCB को दिया सिर्फ 85 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले में बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने केवल 85 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने आठ विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। कोलकाता के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कोलकाता की ओर से सबसे अधिक 30 रन मॉर्गन ने बनाए। वहीं, आरसीबी की तरफ से मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी की। सिराज ने चार ओवर्स में दो मेडन के साथ 8 रन देकर तीन विकेट झटके। सिराज ने 2.00 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए। बता दें कि कोलकाता ने इस सीजन का सबसे छोटा स्कोर बनाया है। 
 

09:03 PM, 21-Oct-2020

19 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 74/7

19 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 74/7.. कुलदीप यादव 11 और लॉकी फॉर्ग्यूसन 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:59 PM, 21-Oct-2020

18 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 68/7

इस ओवर में आए केवल 3 रन। 18 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 68/7.. कुलदीप यादव 4 और लॉकी फॉर्ग्यूसन 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:55 PM, 21-Oct-2020

17 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 65/7

17 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 65/7..कुलदीप यादव 4 और लॉकी फॉर्ग्यूसन 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:51 PM, 21-Oct-2020

16 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 58/7

16 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 58/7..कुलदीप यादव 4 और लॉकी फॉर्ग्यूसन 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

08:49 PM, 21-Oct-2020

कोलकाता का सातवां विकेट गिरा, मॉर्गन आउट
15.4 ओवरों में कोलकाता का सातवां विकेट गिरा। वाशिंगटन सुंदर ने केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन (30) को गुरकीरत सिंह मान के हाथों कैच आउट कराया। 

08:45 PM, 21-Oct-2020

15 ओवर्स का खेल खत्म, KKR का स्कोर 52/6

15 ओवर्स का खेल खत्म हो चुका है। कोलकाता का स्कोर 52/6..इयोन मॉर्गन 26 और कुलदीप यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:41 PM, 21-Oct-2020

14 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 46/6

14 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 46/6... इयोन मॉर्गन 22 और कुलदीप यादव 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:37 PM, 21-Oct-2020

13 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 41/6

13 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 41/6... इयोन मॉर्गन 19 और कुलदीप यादव 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:34 PM, 21-Oct-2020

कोलकाता को लगा छठा झटका
13वें ओवर्स की तीसरी गेंद पर चहल ने पैट कमिंस (4) को पड्डीकल के हाथों कैच आउट कराकर कोलकाता को छठा झटका दिया।
 

08:33 PM, 21-Oct-2020

12 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 39/5

12 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 39/5... इयोन मॉर्गन 16 और पैट कमिंस 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 
 

08:27 PM, 21-Oct-2020

10 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 36/5 
10 ओवर्स के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर 36/5. इयोन मॉर्गन 15 और पैट कमिंस 2 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 

08:23 PM, 21-Oct-2020

9 ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 33/5

नौ ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 33/5. इयोन मॉर्गन 13 और पैट कमिंस 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

08:18 PM, 21-Oct-2020

कोलकाता की आधी टीम लौटी पवेलियन
नौवें ओवर की चौथी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने कोलकाता को पांचवां झटका दिया। चहल ने कार्तिक (4) को LBW आउट किया। अंपायर ने नॉटआउट करार दिया था लेकिन आरसीबी के कप्तान विराट ने रिव्यू लिया और फैसला आरसीबी के पक्ष में गया। 

08:13 PM, 21-Oct-2020

मॉर्गन के छक्के के साथ ओवर समाप्त
आठ ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर 30/4..इयोन मॉर्गन 12 और दिनेश कार्तिक 3 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:10 PM, 21-Oct-2020

सात ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर 23/4

सात ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर 23/4..इयोन मॉर्गन 6 और दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर नाबाद हैं। 

08:05 PM, 21-Oct-2020

पावरप्ले में आए केवल 17 रन 
छह ओवर्स की समाप्ति के बाद कोलकाता का स्कोर 17/4. दिनेश कार्तिक 1 और इयोन मॉर्गन 1 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 

08:03 PM, 21-Oct-2020

पांच ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 15/4

पांच ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 15/4. इयोन मॉर्गन 0 और दिनेश कार्तिक 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:01 PM, 21-Oct-2020

मोहम्मद सिराज ने IPL CSX रचा इतिहास
दो ओवर, दो मेडन दो विकेट..
 
 

07:55 PM, 21-Oct-2020

चार ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 14/4

चार ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 14/4. इयोन मॉर्गन 0 और दिनेश कार्तिक 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:54 PM, 21-Oct-2020

कुलदीप यादव अपना 50वां टी-20 मैच खेल रहे हैं।

07:51 PM, 21-Oct-2020

कोलकाता का चौथा विकेट गिरा
चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने टॉम बंटन (10) को डीविलियर्स के हाथों कैच आउट कराकर कोलकाता को चौथा झटका दिया। सिराज का यह तीसरा विकेट है। 

07:48 PM, 21-Oct-2020

इस पारी का पहला छक्का
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टॉम बंटन ने शानदार छक्का लगाया। तीन ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 13/3. टॉम बंटन 10 और दिनेश कार्तिक 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:45 PM, 21-Oct-2020

कोलकाता को लगा तीसरा झटका, शुभमन गिल आउट
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर नवदीप सैनी ने कोलकाता को तीसरा झटका दिया। सैनी ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (1) को मॉरिस के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 

07:42 PM, 21-Oct-2020

सिराज ने दो गेदों में पर लिए दो विकेट
दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने कोलकाता को दूसरा झटका दिया। सिराज ने नितीश राणा शून्य पर आउट किया। दो ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 3/2.
 

07:38 PM, 21-Oct-2020

कोलकाता को लगा पहला झटका
दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने कोलकाता को पहला झटका दिया। सिराज ने सलामी बल्लेबाजी राहुल त्रिपाठी (1) को डीविलियर्स के हाथों कैच आउट कराया। 

07:35 PM, 21-Oct-2020

पहले ओवर में आए 3 रन

पहले ओवर में आए 3 रन..शुभमन गिल 1 और राहुल त्रिपाठी 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:30 PM, 21-Oct-2020

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। केकेआर की तरफ से शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ओपनिंग करने आए हैं। आरसीबी की तरफ से पहला ओवर क्रिस मॉरिस कर रहे हैं।

07:23 PM, 21-Oct-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

आरसीबी : देवदत्त पड्डीकल, आरोन फिंच, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, इसुरु उदाना, क्रिस मॉरिस, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।

केकेआर : शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), टॉम बैंटन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, प्रसीद कृष्णा, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

 

07:10 PM, 21-Oct-2020

केकेआर की प्लेइंग XI

शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), टॉम बैंटन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), पैट कमिंस, प्रसीद कृष्णा, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

07:08 PM, 21-Oct-2020

आरसीबी की प्लेइंग XI

देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), विराट कोहली, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, इसुरु उदाना, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल।

07:06 PM, 21-Oct-2020

केकेआर में दो बदलाव, RCB में एक

कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। कप्तान मॉर्गन ने आंद्रे रसेल की जगह टॉम बंटन और शिवम मावी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है। वहीं, आरसीबी में एक बदलाव हुआ है। विराट ने शाहबाज अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।  

07:01 PM, 21-Oct-2020

टॉस जीतकर कोलकाता की पहले बल्लेबाजी

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

06:58 PM, 21-Oct-2020

मैदान तैयार

06:57 PM, 21-Oct-2020

मैच से पहले फुटबॉल खेलते RCB के कप्तान विराट

06:56 PM, 21-Oct-2020

इयोन मॉर्गन आज अपना 300 वां टी-20 मैच खेलेंगे

कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन अपना 300 वां टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं।

06:50 PM, 21-Oct-2020

अच्छी लय में आरसीबी

डीविलियर्स शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और रॉयल्स के खिलाफ 22 गेंद में नाबाद 55 रन की पारी खेलकर उन्होंने अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई थी। कप्तान कोहली भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे।

06:45 PM, 21-Oct-2020

सुनील नरेन को मौका मिलता है या नहीं 

स्पिन विभाग में देखना होगा कि सुनील नरेन को मौका मिलता है या नहीं जिनके गेंदबाजी एक्शन को स्वीकृति मिल गई है। 

06:42 PM, 21-Oct-2020

खराब फॉर्म में आंद्रे रसेल

केकेआर हालांकि अब भी स्टार आलराउंडर आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म को लेकर परेशान है जो अब तक बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।

06:39 PM, 21-Oct-2020

केकेआर की टीम ने लय हासिल कर ली है

लॉकी फर्ग्युसन के आने से कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम ने लय हासिल कर ली है और आज के मुकाबले में सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पहले चरण में मिली हार का बदला चुकता करने उतरेगी। 

06:33 PM, 21-Oct-2020

IPL 2020: कोलकाता पर कहर बनकर टूटे मोहम्मद सिराज, RCB ने 8 विकेट से जीता मैच

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2020 के 39वें मुकाबले आज यानी बुधवार को इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शुरू हो गया है। 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें