Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders (RCB vs KKR) IPL Live Streaming, Telecast आरसीबी की शुरुआत इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हारकर हुई थी, जबकि उसने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही जीता था। दूसरी ओर, केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
आईपीएल 2024 के 10वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुकाबला होगा। आंकड़ों के लिहाज से केकेआर का पलड़ा आरसीबी पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर ने 18 और आरसीबी ने 14 मैच जीते हैं। आरसीबी की शुरुआत इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से हारकर हुई थी, जबकि उसने दूसरे मैच में पंजाब किंग्स को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही हराया था। दूसरी ओर, केकेआर ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था।
विज्ञापन
केकेआर का पलड़ा बैंगलुरु के घरेलू मैदान पर भी भारी है। दोनों टीमों के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें केकेआर ने सात मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी को चार मुकाबलों में सफलता मिली है। आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के नौवें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है आरसीबी और केकेआर के बीच 10वां मुकाबला?
आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल 2024 का 10वां मुकाबला 29 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा केकेआर और आरसीबी के बीच 10वां मैच?
केकेआर और आरसीबी के बीच लीग का 10वां मैच बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा केकेआर और आरसीबी के बीच मैच?
केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
विज्ञापन
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।