इससे पहले ऋषभ पंत (85) की धुंआधार पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने रन 175 का लक्ष्य रखा है। बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2018 के 19वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवर में विकेट खोकर 174 रन बनाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। 7 रन के स्कोर पर आरसीबी के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने दिल्ली को पहला झटका दिया। गौतम गंभीर मात्र 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उमेश यादव ने उन्हें युजवेन्द्र चहल के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। यहां से रॉय और अय्यर ने पारी को संभाला ही था कि लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल ने जेसन रॉय (5) को आउट किया। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच केवल 16 रन की साजेदारी हुई।
13.3 ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने अपना विकेट गंवाया। आरसीबी के युवा गेंदबाज वॉशिंगटन सुंदर ने मौहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियान का रास्ता दिखाया। उन्होंने इस मैच में अय्यर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 31 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की जबर्दस्त पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर की ओर ले गया। अय्यर और पंत के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई।
इसके कुछ ही देर के बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल (4) को चहल ने मोहम्मद सिराज के हाथओं कैच आउट कराकर चलता किया। ऋषभ पंत ने 34 गेंदों में चार चौके और तीन छक्को की मदद से अपने आईपीएल करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने क्रिस वोक्स द्वारा किए पारी के 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके साथ ही पंत आखिरी ओवर के चौथे गेंद पर आउट हो गए। तेज गेंदबाज कोरी एंडरसन ने उन्हें विकेटकीपर डीविलियर्स के हाथों कैच कराकर चलता किया। इस दौरान वह 48 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों कीमदद से 85 रन की धुआंधार पारी खेली। आरसीबी की तरफ से युजवेन्द्र चहल ने 2, जबकि उमेश यादव, वॉशिंगटन सुंदर और कोरी एंडरसन ने संयुक्त रूप से 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल 2018 के 19वें मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों 1-1 बदलाव किए गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सरफराज खान की जगह मनन वोहरा को अपनी टीम में शामिल किया, जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ने मोहम्मद शम्मी की जगह युवा खिलाड़ी हर्षल पटेल को जगह दी। आईपीएल 2018 में दिल्ली की तरफ से हर्षल का यह डेब्यू मैच है। हालांकि, इससे पहले वह बैंगलोर की तरफ से खेल चुके हैं।
टीमेंः-
आरसीबी- क्विंटन डी कॉक, मनन वोहरा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, मंदीप सिंह, कोरी एंडरसन, वॉशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली डेयरडेविल्स- गौतम गंभीर (कप्तान), जेसन रॉय, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवटिया, हर्षल पटेल, शाहबाज नदीम, ट्रेंट बोल्ट।