फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCBvMI: मुंबई की हार पर चौथा वार करने उतरेंगे विराट सेना के ये 11 योद्धा

Tue, 17 Apr 2018 02:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli rcb
विज्ञापन

आईपीएल सीजन-11 का 14वां मैच आज मुंबई इंडियंस और विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के धाकड़ खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद आईपीएल-11 में इनका अब तक का सफर बेहद खराब रहा है।

विज्ञापन


विराट कोहली की आरसीबी ने इस सीजन में अब तक खेले कुल तीन मैचों में सिर्फ एक में ही जीत दर्ज की है। वहीं मुबंई इंडियंस अपने तीनों मुकाबले गंवाने के बाद आज अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में आरसीबी को चुनौती देने उतरेगा।

मुंबई बनाम बैंगलोर - फोटो : SELF
बल्लेबाजी
आरसीबी के शीर्ष तीन बल्लेबाजों मैकुलम, डीकॉक और डीविलयर्स को आगामी मैचों के लिए बचाकर रखना चाहता है। इसलिए शायद आज के मैच में डीकॉक और मैकुलम में से किसी एक को ही मौका दिया जाए। ऐसे में आरसीब ओपनिंग के लिए पार्थिव पटेल का इस्तेमाल कर सकती है। तीसरे नंबर पर कप्तान कोहली मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि चौथे नंबर पर टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी एबी डीविलियर्स को भेजा जा सकता है।

मिडल ऑर्डर
वहीं मनप्रीत सिंह/मनन वोहरा संग पवन नेगी और वॉशिंगटन सुंदर मिडल ऑर्डर को मजबूत बनाने का काम करेंगे। टीम में स्पिन गेंदबाज की हैसियत से खेलने वाले वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। यह खिलाड़ी आरसीबी में ऑलराउंडर की कमी को पूरा कर रहा है।

फास्ट बॉलिंग
आरसीबी के मुख्य तेज गेंदबाज उमेश यादव इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। मुंबई के खिलाफ उमेश यादव तेज गेंदबाजी के डिपार्टमेंट में क्रिस वोक्स का साथ मिल सकता है। इसके अलावा कुलवंत खेजरोलिया टीम में तीसरे गेंदबाज की कमी को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन

उमेश यादव - फोटो : ipl
स्पिन डिपार्टमेंट
युजवेंद्र चहल और वॉशिंगटन सुंदर आरसीबी के लिए तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी आरसीबी के लिए मिडल ओवर्स में गेंदबाजी कर विपक्षी टीम के स्कोर बोर्ड पर ब्रेक लगाने का प्रयास करेंगे।

तारीख: 17 अप्रैल 2018

वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

समय: शाम 8:00 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें