आखिरकार वह लम्हा आ ही गया, जिसका रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 13वें सीजन से ठीक पहले फ्रैंचाइजी ने टीम का लोगो बदल दिया और इसी के साथ बीते कुछ दिनों से चले आ रहे उस नाटकीय घटनाक्रम से भी पर्दा उठा जो लगातार सोशल मीडिया पर जारी था।
विज्ञापन
2 of 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : ट्विटर
दो दिन पहले जहां आरसीबी ने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पुरानी पोस्ट के साथ प्रोफाइल फोटो भी हटा दी थी तो फैंस के बीच खलबली मच गई थी। चारों ओर बस यही चर्चा थी कि प्रोफाइल फोटो क्यों डिलीट की गई, लेकिन अब 14 फरवरी यानी शुक्रवार को आरसीबी ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना नया लोगो शेयर किया है।
विज्ञापन
3 of 4
IPL 2020 के लिए आरसीबी के टाइटल स्पॉन्सर मुथूट फिनकॉर्प होंगे, तीन साल के लिए हुए इस करार के बाद ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि नए सीजन में नई जर्सी के साथ फ्रैंचाइजी अपनी टीम का नाम भी बदलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम ने सिर्फ अपना लोगो बदला है।
2008 से लेकर 2019 तक सारे सीजन में भाग लेने वाली आरसीबी अभी भी अपने पहले खिताब के लिए तरस रही है। पहले सीजन में टीम की कप्तानी राहुल द्रविड़ के हाथों में थी, जो अगले सीजन दक्षिण अफ्रीका के केविन पीटरसन ने संभाली। अगले दो साल के लिए कप्तानी फिर अनिल कुंबले को दे दी गई फिर कीवी डेनियल विटोरी के बाद 2013 से विराट कोहली इस टीम के कप्तान हैं।