फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB Fixtures: विराट के चैलेंजर्स को रोहित की पलटन से मिलेगी पहली चुनौती, पढ़िए पूरा शेड्यूल

Mon, 08 Mar 2021 09:44 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंगलोर बनाम मुंबई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विराट की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम पिछले सीजन में क्वार्टरफाइनल तक पहुंची थी। उसने 14 में से सात मैचों में जीत दर्ज की थी और अंकतालिका में आरसीबी चौथे स्थान पर रही थी। इस बार की नीलामी में टीम ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, 35 करोड़ की रकम के साथ नीलामी में उतरी बैंगलोर की टीम ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें उसने 34 करोड़ रुपये सिर्फ तीन विदेशी ऑलराउंडर्स पर ही लुटा दिए। इसके अलावा उसने 20-20 लाख के चार अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा। तो क्या इस बार पूरा होगा पहले खिताब का सपना। पढ़ें पूरा शेड्यूल कब, कहां और किसके साथ होगी टक्कर आरसीबी की टक्कर?

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा शेड्यूल

 
दिन समय जगह टीम
09 अप्रैल शाम 7.30 बजे चेन्नई मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
14 अप्रैल शाम 7.30 बजे चेन्नई सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
18 अप्रैल दोपहर 3.30 बजे चेन्नई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
22 अप्रैल शाम 7.30 बजे मुंबई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स
25 अप्रैल दोपहर 3.30 बजे मुंबई सीएसके बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
27 अप्रैल शाम 7.30 बजे अहमदाबाद दिल्ली बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
30 अप्रैल शाम 7.30 बजे अहमदाबाद पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
03 मई शाम 7.30 बजे अहमदाबाद कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
06 मई शाम 7.30 बजे अहमदाबाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स
09 मई शाम 7.30 बजे कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
14 मई शाम 7.30 बजे कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स
16 मई दोपहर 3.30 बजे कोलकाता राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
20 मई शाम 7.30 बजे कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस
23 मई शाम 7.30 बजे कोलकाता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
विज्ञापन

आरसीबी की पूरी टीम

रिटेन: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोश फिलिप, पवन देशपांडे, शाहबाज अहमद, एडम जंपा, केन रिचर्डसन

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
  • काइल जैमीसन (15 करोड़)
  • ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़)
  • डेनियल क्रिस्चियन (4.8 करोड़)
  • सचिन बेबी (20 लाख) 
  • रजत पाटीदार (20 लाख) 
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख) 
  • सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख) 
  • केएस भारत (20 लाख)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें