आईपीएल 2020 में उप-विजेता रही दिल्ली कैपिटल्स की निगाहें आईपीएल के 14वें सीजन में खिताब जीतने पर होगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली ने आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन किया था। रिकी पोंटिंग की कोचिंग वाली दिल्ली इस बार की नीलामी में कम रकम के साथ उतरी थी बावजूद इसके उसने अपनी कमियों को कम करने की भरपूर कोशिश की और एक अच्छी टीम चुनी। आपीएल के 14वें सीजन में अय्यर को अनुभवी स्टीव स्मिथ का साथ मिलेगा। वहीं, तेज गेंदबाज के रूप में उमेश यादव भी पहले से टीम में मौजूद कागिसो रबाडा की मदद करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली की इस सीजन में अपने अभियान की शुरुआत किसके खिलाफ करेगी।
| दिन | समय | जगह | टीम |
| 10 अप्रैल | शाम 7.30 बजे | मुंबई | दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स |
| 15 अप्रैल | शाम 7.30 बजे | मुंबई | राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 18 अप्रैल | शाम 7.30 बजे | मुंबई | दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स |
| 20 अप्रैल | शाम 7.30 बजे | चेन्नई | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस |
| 25 अप्रैल | शाम 7.30 बजे | चेन्नई | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 27 अप्रैल | शाम 7.30 बजे | अहमदाबाद | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 29 अप्रैल | शाम 7.30 बजे | अहमदाबाद | दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
| 02 मई | शाम 7.30 बजे | अहमदाबाद | पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 08 मई | दोपहर 3.30 बजे | अहमदाबाद | कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 11 मई | शाम 7.30 बजे | कोलकाता | दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स |
| 14 मई | शाम 7.30 बजे | कोलकाता | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
| 17 मई | शाम 7.30 बजे | कोलकाता | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
| 21 मई | शाम 7.30 बजे | कोलकाता | दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स |
| 23 मई | दोपहर 3.30 बजे | कोलकाता | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स |