फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: बीजेपी नेता ने फीफा विश्व कप का बहिष्कार करने की बात कही, जाकिर नाइक को बुलाने से नाराज

Tue, 22 Nov 2022 12:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

फीफा विश्व कप में जाकिर नाइक पूरे टूर्नामेंट में धार्मिक भाषण देंगे। नाइक के खिलाफ भारत में गिरफ्तारी का वारंट जारी है। ऐसे में भाजपा नेता ने फीफा विश्व कप का बहिष्कार करने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
जाकिर नाइक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2022 में मेजबान कतर ने जाकिर नाइक को आमंत्रित किया है। जाकिर पूरे टूर्नामेंट के दौरान कतर में धार्मिक उपदेश देंगे। जाकिर नाइक पर भारत में भड़काऊ भाषण देने और नफरत फैलाने के आरोप हैं। भाजपा प्रवक्ता सावियो रॉड्रिक्स ने फीफा विश्व कप में जाकिर को आमंत्रित किए जाने पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने भारत सरकार, भारतीय फुटबॉल संघों और कतर की यात्रा करने वाले भारतीयों से फीफा विश्व कप का बहिष्कार करने की अपील की है। 
विज्ञापन


जाकिर नाइक भारत से भाग चुके हैं और वह कई साल से इंडोनेशिया में रह रहे हैं। भारत में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी है। उनको फीफा विश्व कप में बुलाए जाने से नाराज रोड्रिग्स ने एक बयान में कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया आतंकवाद से जूझ रही है, नाइक को एक मंच देना 'घृणा फैलाने' के लिए आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसा है।

उन्होंने कहा "फीफा विश्व कप एक वैश्विक आयोजन है। दुनिया भर से लोग इस शानदार खेल को देखने आते हैं और लाखों लोग इसे टीवी और इंटरनेट पर देखते हैं। जाकिर नाइक को एक मंच देते हुए, ऐसे समय में जब दुनिया वैश्विक आतंकवाद से लड़ रही है, एक आतंकवादी को अपने कट्टरवाद और नफरत फैलाने के लिए एक मंच देना है।" 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने देश के लोगों और आतंकवाद के शिकार विदेश के लोगों से अपील की कि वे "आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एकजुटता के साथ इस विश्व कप का बहिष्कार करें।

नाइक पर इस्लामिक कट्टरवाद और भारत में नफरत फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाते हुए रॉड्रिक्स ने कहा कि वह "खुद एक आतंकवादी से कम नहीं है"।

"जाकिर नाइक भारतीय कानून के तहत एक आरोपी हैं, उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और नफरत फैलाने वाले भाषण देने का आरोप है। वह एक आतंकवादी हमदर्द है। वास्तव में, वह खुद एक आतंकवादी से कम नहीं है। उसने खुले तौर पर आतंकवादी ओसामा बिन लादेन का समर्थन किया है और भारत में इस्लामी कट्टरपंथ और नफरत फैलाने में अहम भूमिका निभाई है।"

इससे पहले इस साल मार्च में, गृह मंत्रालय ने जाकिर नाइक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को एक गैरकानूनी संघ घोषित किया था और इसे पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। आईआरएफ के संस्थापक जाकिर नाइक के भाषण आपत्तिजनक थे क्योंकि वह आतंकवादियों की प्रशंसा करते रहे हैं।
अधिसूचना में आगे कहा गया है कि आईआरएफ संस्थापक युवाओं के इस्लाम में जबरन धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहा है, आत्मघाती बम विस्फोटों को सही ठहरा रहा है, और हिंदुओं, हिंदू देवताओं और अन्य धर्मों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर रहा है, जो अन्य धर्मों के लिए अपमानजनक हैं।

अधिसूचना में कहा गया है, "नाइक भारत और विदेशों में मुस्लिम युवाओं और आतंकवादियों को आतंकवाद के लिए प्रेरित करता रहा है।" इसने यह भी कहा कि गुजरात, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा में आईआरएफ, उसके सदस्यों और सहानुभूति रखने वालों को कई गैरकानूनी गतिविधियां में लिप्त पाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें